फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Drug, Afeem, Smugler, Arrest, Sirsa

ढाई किलो अफीम के साथ काबू, एक फरार

Fri, 17 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 17 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Drug, Afeem, Smugler, Arrest, Sirsa
तस्‍कर पकड़ा - फोटो : Bureau

स्पेशल स्टाफ पुलिस ने वीरवार देर शाम को सुरखाव चौक के समीप एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलो 520 ग्राम अफीम बरामद की है जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी माल झारखंड से लेकर आया था। पुलिस ने सप्लायर सहित तीन के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बरामद अफीम की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह सहारण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल स्टाफ पुलिस के प्रभारी उप निरीक्षक सुरजीत सिंह और एएसआई सूबे सिंह वीरवार शाम को सुरखाव चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक जिसके हाथ में एक बैग था और उसके  साथी ने पुलिस को देखकर खिसकने का प्रयास किया। शक होने पर उन्हें रुकने के लिए कहा। इस बीच एक युवक गली की ओर फरार हो गया जबकि दूसरे को बैग सहित दबोच लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड को सूचना दी गई जिन्होंने मौके पर आकर युवक से पूछताछ की और बैग की तलाशी में दो किलो 520 ग्राम अफीम बरामद की गई। युवक की पहचान राजदेव यादव निवासी गांव खातियां थाना ढोबी जिला गया बिहार के रूप में हुई। राजदेव ने पुलिस को बताया कि उसने यह अफीम 35 हजार रुपये किलो के भाव से झारखंड से खरीदी है, सिरसा में यह दो लाख रुपये किलो तक बिकती है। पुलिस ने राजदेव, उसके साथी और सप्लायर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed