{"_id":"572112da4f1c1b703fa91588","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-break-window-baf-theft-8-lac-theft-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़ आठ लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसा में दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़ आठ लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
कार लूट
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस लकीर पीटने में लगी हुई है। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर के व्यस्ततम शिवचौक के नजदीक एक अस्पताल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर दो युवक आठ लाख रुपयों से भरा बैग चुराकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इतना ही नहीं युवकों ने बैग से रुपये निकालकर उसे घंटाघर चौक के पास फेंक दिया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और खाली बैग के सहारे चोरों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के सी ब्लॉक निवासी व्यवसायी दिनेश कुमार मेहता बुधवार सुबह एसबीआई की मुख्य शाखा में आठ लाख रुपये जमा करवाने के लिए अपने घर से कार में सवार होकर निकले थे। दिनेश के अनुसार गांव कुत्ताबढ़ में उनका पेट्रोल पंप है। पंप से एकत्र राशि को वे बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उन्होंने आठ लाख रुपये एक बैग में रखे हुए थे। बैग में दो चेकबुक भी थी।
विज्ञापन
रुपयों से भरा बैग उन्होंने आगे वाली सीट पर रख हुआ था। जब वह घर से निकले तभी उनके पास शिवचौक स्थित एक अस्पताल में काम करने वाले एक परिचित का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एक बार उससे मिलकर जाए। दिनेश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को अस्पताल के बाहर खड़ा करके परिचित से मिलने चला गया। इस बीच गाड़ी का हूटर बचा तो उसने बाहर आकर देखा वहां पर कोई नहीं था। उसने सोचा शायद किसी को हाथ लग गया होगा। इसके बाद गाड़ी को फिर से लॉक कर चला गया।
विज्ञापन
जब वह परिचित से मिलकर बाहर आया तो उसने देखा कि गाड़ी का साइड वाला आगे का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी की फ्रंट सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग भी गायब था। उसने आसपास के लोगों से इस बारे में पूछा तो किसी ने भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई, सीआईए सिरसा प्रभारी राजाराम भी मौके पर पहुंचे और दिनेश से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो कैमरे में पूरी वारदात कैद थी।
कैमरे में दिख रहा है कि पहले एक युवक आया और उसने गाड़ी का शीशा तोड़ा। उसके बाद दूसरा युवक आता है और गाड़ी में रखे हुए रुपयों से भरे बैग को उठाकर ले जाता है। दोनों युवक वहां से पैदल ही जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद पता चला कि जिस बैग में रुपये रखे हुए थे, वह बैग घंटाघर चौक पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर बैग बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई का कहना है कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि शिवचौक के पास ही पहले भी कारों के शीशे तोड़कर नगदी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।