फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Blackmale, JE, One Crore, arrest, Sirsa

जेई को ब्लैकमेल कर मांगे एक करोड़, सात गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 17 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Blackmale, JE, One Crore, arrest, Sirsa
money

पंजाब राज्य बिजली बोर्ड मंडी किलियांवाली में कार्यरत एक जेई को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रुपये मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किलियांवाली पुलिस ने इस मामले में ऐलनाबाद निवासी सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गांव वडिंगखेड़ा निवासी गुरसेवक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दो अप्रैल 2016 को वह अबोहर तिकोनी पर स्थित एक ढाबे पर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक युवती तथा दो युवक उसके पास आए। युवकों ने अपनी पहचान राजिंद्र सिंह तथा लखविंद्र सिंह के रूप में करवाई जबकि लड़की ने खुद को मन्नत बताया। तीनों ने उसे पैसे दुगुने करने का झांसा दिया। जेई ने पांच-पांच सौ रुपये के तीन नोट पकड़ाए तो तुरंत ही उसे एक-एक हजार के तीन नोट पकड़ा दिए।
विज्ञापन


झांसे में आकर जेई अगले ही दिन 3 अप्रैल एक लाख रुपये लेकर बाइक पर ऐलनाबाद की ओर कूच कर गया। बस अड्डे पर उसे मन्नत मिली। वह उसे करीब दस किलोमीटर दूर स्थित एक ढाणी में ले गई। वहां कुछ लोग ओर मौजूद थे। उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उक्त लोगों ने उस पर मन्नत के साथ गलत हरकत करने के लिए आने का आरोप लगाते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे एक करोड़ रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने पैसे न होने की दलील देते हुए वह गिड़गिड़ाया। आरोपियों ने सौदा 35 लाख रुपये में किया। उसके पैसे, एटीएम कार्ड तथा बाइक छीन ली। वह बस के जरिए वापस घर पहुंचा। कई दिनों तक आरोपी फोन पर उससे पैसों की डिमांड करते रहे। आखिरकार उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पैसे देने के बहाने आरोपियों को किलियांवाली में बुलाया।

12 अप्रैल को पुलिस ने पैसे लेने आए प्रकाश कौर उर्फ मन्नत, धर्म सिंह, राजिंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, रमेश कुमार, राधा रानी निवासी ऐलनाबाद तथा संतोष निवासी मसीतां हेड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को 13 अप्रैल को मलोट स्थित अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर दिया। दो दिन की रिमांड में पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुन: उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। इस मामले के दो आरोपी जसपाल सिंह तथा गोपी जाट निवासी ऐलनाबाद को पुलिस तलाश कर रही है।


किलियांवाली चौकी प्रभारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना धर्म सिंह है। शेष आरोपी एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। करीब एक साल पहले गिरोह बना था। जो अब तक हिसार, सिरसा, श्रीमुक्तसर साहिब के अनेक लोगों को ठग चुका है। गिरोह में 25 से 50 वर्ष के लोग शामिल हैं। उपरोक्त मामले में शेष दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed