फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, proterst, in road, sirsa

छात्रों ने आतंकवाद के खिलाफ रैली निकालकर फूंका पुतला

Wed, 21 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, proterst, in road, sirsa
राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक पर शनिवार को आतंकवाद का पुतला फूंकते सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता।
 कश्मीर के उड़ी सेक्टर में दो दिन पूर्व हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ देशवासियों का रोष बढ़ रहा है। स्कूली बच्चे भी इस रोष में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को चोपटा खंड के गांव कागदाना के एनसीएम स्कूल के करीब 700 बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बच्चों ने गांव की गली-गली में आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव के मेला ग्राउंड में आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सबसे पहले स्कूल में सैकड़ों बच्चों व स्कूल स्टाफ सदस्यों ने हमले में शहीद हुए 18 सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में बच्चों ने गांव रैली निकालते हुए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ व ‘बच्चों ने मचाया शोर-आतंकवाद नो मोर’ के नारे लगाते हुए गांव के बस स्टैंड, गोशाला, भट्ठू रोड व अन्य दर्जनों गलियों से होते हुए मेला ग्राउंड में आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य संजीव पूनिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरे विश्व को एक होना चाहिए व जो देश आतंकवाद को बढ़ावा या पनाह देता है उसे मिलकर अलग-थलग कर देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सरकार को चाहिए कि वो सेना को खुली छूट दे दे ताकि भविष्य में इस प्रकार की आतंकवादी घटना हमारे देश में न घटित हो। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद स्कूल के बच्चों में भी खासा रोष है। बच्चे बार-बार इस बात का जिक्र उनके सामने करते हैं कि हमारे देश के पास ऐसा क्या नहीं है, जिसकी वजह से हम आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब नहीं दे सकते। बच्चे भी चाहते हैं कि देश की सीमा पर बैठे हमारे सैनिकों को आतंकवाद का प्रयाय बने पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए और आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्य राजेंद्र टोकसिया, सुभाष चंद्र, सुनील कुमार, संतलाल, धर्मपाल, बलवान, सुनीता जाखड़, नवेता, राजकुमारी, नेहा, सुरेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed