फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, kase, sirsa

दुल्हन और शादी कराने वाले बिचौलिए पर केस दर्ज

Tue, 14 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 14 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पिछले 17 दिनों तक थाने के चक्कर लगाकर थक चुके परिवार की आवाज अमर उजाला ने उठाई। इस संबंध में 12 जून को पीड़ित परिवार के संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया। 13 जून को पुलिस अधिकारियों ने समाचार पर संज्ञान लेते हुए शहर थाने में परिवार के मुखिया सोमनाथ की शिकायत पर आरोपी बहू व बिचौलिए पर केस दर्ज कर लिया। परिवार के मुखिया सोमनाथ ने अमर उजाला का आभार हुए कहा कि वे तो थाने के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके थे। पुलिस उनकी शिकायत दर्ज करने की बजाए एक लाख में मामला सेटल करवाने की बात कर रही थी। अब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने से परिवार में न्याय की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


    गौरतलब है कि इंद्रपुरी  मोहल्ले निवासी सोमनाथ पिछले दो सालों से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है। उसकी अंतिम इच्छा थी कि आखिरी सांस से पहले अपने पुत्र के सिर पर सेहरा देख ले। बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए पुत्र तिलकराज तैयार हो गया। परिवार वाले लड़की ढूंढने लगे। ऐसे में ढाणी तेजा सिंह निवासी पप्पू खान उर्फ अलादीन जो की सोमनाथ को काफी समय से जानता है, उसने सोमनाथ से कहा कि उसकी नजर में एक अच्छी व सुशील लड़की है ,जिसका नाम चांदनी और वो पानीपत रहती है। उसने लड़की की फोटो सोमनाथ को दिखाई। पप्पू खान ने लड़की की मां को फोन करके बताया कि 20 मई को लड़के वाले उसे देखने आ रहे हैं। 20 माई 2016 को पूरा परिवार पप्पू खान के साथ गाड़ी में सवार होकर पानीपत पहुंच गया। तिलकराज व चांदनी ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। इसके बाद पप्पू खान ने शादी करवाने के लिए एक लाख रुपये लिए। तिलकराज व चांदनी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर परिवारीक लोगों के बीच शादी कर ली। रात को परिवार अपनी बहू को लेकर सिरसा अपने घर पहुंचा। एक दिन बाद ही बहू चांदनी ने रात को भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को खिला दिया। देर रात जब सभी लोग बेसुध हो गए तो  चांदनी  सारे गहने व रुपये लेकर ससुराल से भाग गई।
विज्ञापन


चांदनी व पप्पू खान  पर केस दर्ज
सिटी थाना पुलिस ने आरोपी बहू चांदनी निवासी पानीपत व बिचौलिए पप्पू खान निवासी ढाणी तेजा सिंह के खिलाफ साजिश रचने व धोखाधड़ी करने का अभियोग दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed