फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Four smugglers imprisoned for 12 years for smuggling 6 and a half KG opium

Sirsa: साढ़े 6 KG अफीम तस्करी में चार तस्करों को 12 साल कैद, एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Wed, 22 Nov 2023 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 11:16 PM IST
सार

कोर्ट ने एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर 14 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। न्यायाधीश ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है, यह न जाने कितने युवाओं का जीवन छीन चुका है। 

विज्ञापन
Sirsa: Four smugglers imprisoned for 12 years for smuggling 6 and a half KG opium
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में अफीम तस्करी के मामले में स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने साढ़े 6 किलोग्राम अफीम तस्करी में चार आरोपियों को दोषी करार दिया। साथ ही 12 साल कैद व एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने पर 14 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन


इस मामले में दोषियों के खिलाफ ओढां थाना पुलिस ने साल 2020 में एफआईआर दर्ज की थी। न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार सरकारी वकील की दलील को जायज मानते हुए कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। ये न जाने कितने युवाओं का जीवन छीन चुका है। ऐसे में दोषी किसी भी रूप में नरमी के पात्र नहीं है। इसलिए अदालत दोषियों को 12 साल कठोर कारावास की सजा सुनाती है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार ओढां थाना पुलिस 21 जनवरी 2020 को इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव जलालआना नहर पुल के पास दो कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों कारों में सवार पांच लोगों को बाहर आने के लिए कहा। इसके बाद पांचों की तलाशी ली तो साढ़े 6 किलोग्राम अफीम व एक लाख 68 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों की पहचान कन्हैया उर्फ कान्हा निवासी राजपुरिया एमपी, सुखपाल सिंह निवासी गांव कालांवाली, तेजपाल, सोनू राव व गौरीशकंर निवासी बेगू जिला चितौड़गढ़ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने पांचों के खिलाफ ओढां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया।


बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार ने आरोपी कन्हैया लाल उर्फ कान्हा को बरी कर दिया और तेजपाल, सुखपाल, गोरी शंकर व सोनू राव को दोषी करार देते हुए 12 साल कैद की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed