फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Dead body of a person found hanging

Sirsa: फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका, सुसाइड नोट में भाई पर जमीन हड़पने का आरोप

Wed, 30 Aug 2023 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 05:33 PM IST
सार

पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रानियां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस अब मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Sirsa: Dead body of a person found hanging
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा जिले के रानियां के वार्ड नंबर 13 निवासी शमशेर का शव फंदे पर लटका मिला। शुरूआती तौर पर आत्महत्या की आशंका है। मृतक ने अपने छोटे भाई पर जमीन हड़पने के आरोप लगाकर एक कथित सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रानियां के वार्ड नंबर 13 निवासी शमशेर सिंह की अपने छोटे भाई साथ जमीन को लेकर अनबन चल रही थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके कारण मंगलवार रात को उसने घर के कमरे में पंखे के साथ रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया और जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


सुबह परिवार के सदस्य उसे उठाने के लिए पहुंचे तो उन्हें शमशेर फंदे के साथ लटका हुआ मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस दौरान उसके पास से कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मृतक ने लिखा है कि मेरा छोटा भाई रघुवीर सिंह मेरी जमीन हड़पना चाहता है जिसका उसने कोर्ट में केस भी किया हुआ है। मैं रघुवीर सिंह, बिंदर सिह, राजकौर सिंह व राजकौर का लड़का के कारण आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed