{"_id":"1689a986d6880deac28fb7309effd95c","slug":"scooty-clashed-with-the-car-people-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से भिड़ी कार, लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी से भिड़ी कार, लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से स्कूटी चालक को चोट लगने पर गुस्साए लोगों ने सुरखाब चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया जब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं को सुरखाब चौक के पास एमसी कॉलोनी निवासी राजुकमार जा रहा था।एक कार ने स्कूटी को साइड मार दी जिससे राजकुमार के चोट आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान कार में सवार और स्कूटी चालक में हाथापाई भी हुई। लोगों ने जब कार सवारों को घेरने का प्रयास किया तो वे कार छोड़ कर भाग गए। लोगों ने सुरखाब चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने की बात कही पर लोग नहीं माने। आखिरकार कार्रवाई का आश्वासन देकर कार को थाने ले जाने पर लोगों ने जाम खोला।
करीब 20 मिनट तक जाम लगने से हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण चाहन चालकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कार पंजाब नंबर की है।
पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। घायल राजकुमार को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार जारी है।