फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scooty, clashed with the car, people put the jam

स्कूटी से भिड़ी कार, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Scooty, clashed with the car, people put the jam

कार की चपेट में आने से स्कूटी चालक को चोट लगने पर गुस्साए लोगों ने सुरखाब चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया जब जाकर जाम खुला।

विज्ञापन


कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं को सुरखाब चौक के पास एमसी कॉलोनी निवासी राजुकमार जा रहा था।एक  कार ने स्कूटी को साइड मार दी जिससे राजकुमार के चोट आ गई।
विज्ञापन


इस दौरान कार में सवार और स्कूटी चालक में हाथापाई भी हुई। लोगों ने जब कार सवारों को घेरने का प्रयास किया तो वे कार छोड़ कर भाग गए। लोगों ने सुरखाब चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने की बात कही पर लोग नहीं माने। आखिरकार कार्रवाई का आश्वासन देकर कार को थाने ले जाने पर लोगों ने जाम खोला।

करीब 20 मिनट तक जाम लगने से हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण चाहन चालकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कार पंजाब नंबर की है।


पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। घायल राजकुमार को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed