{"_id":"64883e2140c76ca7030d26b5","slug":"sarpanches-showed-black-flags-to-power-minister-convoy-in-sirsa-assured-of-talks-with-cm-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: बिजली मंत्री के काफिले को सरपंचों ने दिखाए काले झंडे, सीएम से बातचीत का दिया आश्वासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: बिजली मंत्री के काफिले को सरपंचों ने दिखाए काले झंडे, सीएम से बातचीत का दिया आश्वासन
Tue, 13 Jun 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:30 PM IST
सार
सिरसा में गांव दड़बा कलां की सरपंच व एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा कि उन्होंने सरकार को पूर्व में ही चेतावनी दी थी कि जो भी बीजेपी-जेजेपी का नेता पैंतालिसा के गांवों में आएगा, उसका जमकर विरोध किया जाएगा। बैनीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से पूर्व में भी सरपंचों पर लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा में आगामी 18 जून को सिरसा में अमित शाह के दौरे को लेकर चोपटा क्षेत्र के गांवों में निमंत्रण देने गए बिजली मंत्री रणजीत सिंह को मंगलवार की दोपहर को सरपंचों के विरोध का सामना करना पड़ा। सरपंचों ने बिजली मंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। हालांकि मंत्री ने सरपंचों को सीएम से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन सरपंचों ने कहा कि वे लठतंत्र का जवाब लठतंत्र से ही देंगे।
विज्ञापन
बदला अब सरकार से लिया जाएगा
गांव दड़बा कलां की सरपंच व एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा कि उन्होंने सरकार को पूर्व में ही चेतावनी दी थी कि जो भी बीजेपी-जेजेपी का नेता पैंतालिसा के गांवों में आएगा, उसका जमकर विरोध किया जाएगा। बैनीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से पूर्व में भी सरपंचों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसका बदला अब सरकार से लिया जाएगा।
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाए
बैनीवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से है, इसलिए कोई भी बीजेपी व जेजेपी का नेता चेतावनी के बाद गांवों में न घुसे, अन्यथा वो किसी भी घटना के लिए स्वयं जिम्मेवार होगा। उन्होंने कहा कि पैंतालिसा क्षेत्र के सभी गांवों में सरपंच एसोसिएशन की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाए जा चुके हंै, लेकिन उसके बाद सरकार व उसके नुमाइंदे जान बूझकर टकराव की स्थिति पैदा कर रहे हंै। सरकार जितनी मर्जी तानाशाही कर ले, लेकिन विरोध तो होकर रहेगा।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
बैनीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से हर बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला, लेकिन अब फैसला होगा और वो भी जनता के सामने होगा। बैनीवाल ने कहा कि वे लगातार लोगों से संपर्क साध रही हंै, जिस तरह पानीपत में भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह को घुसने नहीं दिया गया, सिरसा में भी उन्हें घुसने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर कागदाना से सरपंच मांगेराम, माखोसरानी से सरपंच सुभाष सहित पैंतालिसा के सभी सरपंच उपस्थित रहे।