{"_id":"5765abe24f1c1b404c11ba14","slug":"robbery-for-farmer-bag-snetching-attampt-to-loot-found-bag-empty-money-in-pocket-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से पैसे लेकर आ रहे किसान से छीन ले गया बैग, पर नहीं मिले रुपये...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से पैसे लेकर आ रहे किसान से छीन ले गया बैग, पर नहीं मिले रुपये...
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
बैग लूट
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को चौटाला रोड पर बाइक सवार दो युवक ऑटो में बैठे एक किसान का बैग छीनकर फरार हो गए। इतेफाक से किसान ने मुआवजे के रुपये अपनी जेब में रखे थे। बैग में किसान की बैंक पास बुक तथा अन्य कागजात थे। गांव मांगेआना के किसान जगजीत सिंह ने बताया कि पिछले सीजन में उनकी कॉटन की फसल सफेद मक्खी की वजह से खराब हो गई थी।
विज्ञापन
सरकार ने मुआवजे के रूप में उन्हें 38 हजार 300 रुपये की राशि दी है। राशि को निकलवाने के लिए वह सुबह करीब सवा दस बजे एसबीआई में आया था। 40 हजार रुपये की राशि बैंक से प्राप्त करने के बाद अपनी जेब में रख लिया। एक ऑटो करवाकर बस अड्डे की ओर चल दिया। शहर थाना से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो युवक सिविल अस्पताल की ओर से आए।
विज्ञापन
उसके हाथ में पकड़ा बैग छीनकर फरार हो गए। उसे आशंका है कि युवक उसका पीछा कर रहे थे, वे समझते थे कि बैंक से निकाली गई राशि उसने बैग में रखी है। लेकिन बैग में महज बैंक की पासबुक थीं। किसान के अनुसार दोनों युवकों की उम्र करीब 20-22 वर्ष है। वारदात की सूचना शहर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन