फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Operator and clerk of Social Welfare Department arrested for taking bribe of one thousand in Sirsa

सिरसा: एक हजार की रिश्वत लेते समाज कल्याण विभाग के ऑपरेटर और क्लर्क गिरफ्तार, पेंशन बनाने को लेकर मांगी थी रिश्वत

Wed, 01 Jun 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 01:45 AM IST
सार

पेंशन बनाने को लेकर आरोपियों ने बुजुर्ग से एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। हिसार विजिलेंस टीम ने रेड कर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Operator and clerk of Social Welfare Department arrested for taking bribe of one thousand in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में समाज कल्याण विभाग के ऑपरेटर और क्लर्क को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी गांव सुखचैन निवासी करीब 62 वर्षीय हरमिंद्र से पेंशन बनाने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। टीम ने रेड कर आपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा है। जबकि क्लर्क को पहले ही पीड़ित ने एक हजार रुपये दे दिए थे। ऐसे में टीम ने दोनों को काबू कर लिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुखचैन निवासी हरमिंद्र पेंशन बनाने को लेकर समाज कल्याण विभाग के काफी दिनों से चक्कर काट रहा था। ऐसे में उसका संपर्क क्लर्क और विभाग के सहायक ऑपरेटर के साथ हुआ । दोनों आरोपियों ने पेंशन बनाने की एवज में उससे पहले एक हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


जिसके बाद पीड़ित ने एक हजार रुपये क्लर्क को दे दिए। इसके बाद भी आपरेटर ने पीड़ित से एक हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। ऐसे में उसने मामले की सूचना विजिलेंस को दी। आरोपियों ने पीड़ित को एक हजार रुपये की मांग करने के बाद उसे बाल भवन स्थित बनी नई दुकानों में बुलाया। पीड़ित ने आपरेटर को जब 500-500 के दो नोट दिए तो टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। जबकि क्लर्क भी उसके साथ उपस्थित था। क्लर्क को टीम ने शिकायत के आधार पर काबू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed