{"_id":"5793c14c4f1c1ba07cc4c291","slug":"neeru-murder-sirsa-police-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरू हत्याकांड : कातिल तक पहुंची पुलिस, दो दिनों में होगा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीरू हत्याकांड : कातिल तक पहुंची पुलिस, दो दिनों में होगा खुलासा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरू हत्याकांड के हत्यारे तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। पुलिस इसका खुलासा अगले दो दिनों में कर सकती है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल से ही पुलिस कातिल का पता लगाने में कामयाब हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शहर के कुछ संदिग्ध ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनसे काफी अहम सुराग मिले। चार लोग पुलिस ने हिरासत में ले लिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्दबाजी में कोई कदम पुलिस उठाना नहीं चाहती। डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कक्कर ने कहा कि हम इस मामले की तह तक पहुंच गए हैं जल्द ही हम इसका खुलासा करेंगे। पुलिस के अनुसार नीरू का शहर के कई बड़े रईस लोगों से बोलचाल था। उक्त रईसजादों में से कइयों के गहरे राज नीरू के हाथ लग चुके थे। इसके आधार पर ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हो गया। हो सकता है उसकी जान इस चक्कर में भी गई हो। शहरवासी यह जानने को बेकरार है कि नीरू का कातिल कौन है।
बेड पर पड़ी मिला था नीरू का शव
बता दें कि सिरसा निवासी नीरू की शादी फाजिल्का निवासी ओमप्रकाश के साथ हुई थी। पति ओम प्रकाश से कुछ समय पहले नीरू का तलाक हो गया और वह अपने दो पुत्रों को साथ लेकर सिरसा के बेगू रोड स्थित मोहता गार्डन में रहने लगी। मंगलवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर डेढ़ बजे दोनो बच्चे स्कूल से लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। बच्चों ने मां नीरू को गेट खोलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। बड़ा बेटा दीवार पर चढ़कर घर में दाखिल हुआ। उसने देखा कमरे का गेट बाहर से बंद था, उसने गेट खोला तो बेड पर मां का शव पड़ा हुआ था। मां नीरू के कानों से खून बह रहा था।