फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder, murder in Sirsa, Wife, pump owner, Sirsa

पत्नी ने अवैध संबंधों पर की रोक-टोक तो पति ने जिंदा जलाया

Sun, 19 Mar 2017 11:54 PM IST
Sirsa
Sirsa Updated Sun, 19 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murder, murder in Sirsa, Wife, pump owner, Sirsa
हत्या - फोटो : bureau

शराब पीने और अवैध संबंधों को लेकर लगातार पत्नी की रोका-टोकी के चलते पेट्रोल पंप संचालक पति ने उसे जिंदा जला कर मार डाला। घटना सिरसा जिले के गांव कागदाना की है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव बुरी तरह जली हुई हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

विज्ञापन


गांव कंवरपुरा निवासी माया देवी पुत्री महेंद्र सिंह की शादी 15 साल पहले गांव कागदाना निवासी राम सिंह के साथ हुई थी। राम सिंह कागदाना रोड पर एक पेट्रोल पंप का संचालन करता है। मृतका के भाई गंगाधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राम सिंह शराब पीने का आदी है और उसके किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों की बात पता चलने पर माया देवी ने अपने भाई गंगाधर को फोन कर बताया कि ‘उसका जीजा अक्सर रात को घर नहीं आता। उसके दूसरी औरत से संबंध हैं। जब भी उसे शराब पीने और रात को बाहर जाने से रोकती हूं तो वो मारपीट करता है।
विज्ञापन


भैया या तो अपने जीजा को समझाओ या फिर मुझे अपने साथ ले चलो’। बहन की बात सुनकर भाई गंगाधर जीता राम सिंह को समझाने शनिवार को कागदाना आया। राम सिंह ने गंगाधर को यकीन दिलाया कि भविष्य में वो कोई गलत काम नहीं करेगा। इसके बाद गंगाधर अपने गांव कंवरपुरा लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद गंगाधर के पास फोन आया कि उसकी बहन को जिंदा जला दिया गया है। गंगाधर तुरंत बहन के घर कागदाना पहुंचा तो उसकी बहन माया देवी का शव जली हालत में पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना चोपटा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जल्द होगी गिरफ्तारी
मृतका के भाई गंगाधर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका जीजा राम सिंह शराब पीने का आदी है और उसके किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। गंगाधर के अनुसार माया देवी अपने पति राम सिंह को रोकती थी और इसी के चलते राम सिंह ने माया देवी को जिंदा जला दिया। आरोपी रामसिंह निवासी कागदाना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में होगा और जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, थाना चोपटा

बच्चों को उनका हक दिलाकर रहूंगा
मेरी बहन के तीन बच्चे हैं, दो लड़कियां और एक लडक़ा। बड़ी बेटी 14 वर्षीय सिया है और उससे दो साल छोटी बेटी रिया है। लड़का आठ वर्षीय गौरव है। बहन माया की हत्या के बाद बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी मेरे ऊपर आई है। बच्चों के पिता हत्यारोपी राम सिंह के नाम 24 एकड़ जमीन। मैं बच्चों को उनका हक दिलाकर ही रहूंगा। बच्चों को उनका हिस्सा और पति को अदालत से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। तभी मेरी बहन माया की आत्मा को शांति मिलेगी।
गंगाधर, मृतका का भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed