{"_id":"579a5ff44f1c1bec6a21f4af","slug":"murder-murder-in-sirsa-knife-stabbing-drink-and-murder-farmer-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्ाेत में साथ बैठकर शराब पी, फिर कर दिया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ख्ाेत में साथ बैठकर शराब पी, फिर कर दिया कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भूमि विवाद के चलते गांव गीदड़खेड़ा में एक किसान को धारदार हथियारों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया। डबवाली सदर पुलिस ने मृतक परिजनों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार दोहपर सामान्य अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गीदड़खेड़ा निवासी किसान भरत पाल का अपने पड़ोस के खेत मालिक जगजीत सिंह के साथ पूर्वजों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के बीच अक्सर दोनों खेत में बातचीत करते और एक साथ शराब भी पीते थे। बुधवार को भरत पाल खेत में पानी लगाने गया था। वहां जगजीत सिंह भी आ गया और दोनों एक साथ बैठकर शराब पीने लगे। नशे में दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान जगजीत सिंह के परिवार से गुलाब सिंह, हरमीत सिंह व एक अन्य व्यक्ति आ गया। जगजीत सिंह ने उक्त सभी के साथ मिलकर तेजधार हथियार से भरतपाल पर हमला कर दिया। हमले में भरतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घर नहीं लौटने पर परिवार वाले खेत पहुंचे तो भरतपाल बेसुध हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन कुछ देर बाद उपचार के दौरान भरतपाल की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही सदर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।