फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder case, murder case in Sirsa, Chautala, update, rade in Punjab, Sirsa

सिरसा पुलिस की रडार में आए दो गैंगस्टर, पंजाब में छापेमारी

Tue, 17 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 17 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Murder case, murder case in Sirsa, Chautala, update, rade in Punjab, Sirsa
- फोटो : अमर उजाला कानपुर

चौैटाला डबल मर्डर मामले में हनुुमानगढ़ जेल से लाए गए विक्की से मिली जानकारी के बाद दो गैंगस्टर सिरसा पुलिस की रडार में आ चुके हैं। सोमवार को सिरसा पुलिस की टीमों ने पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की। पंजाब पुलिस का सिरसा पुलिस को पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार दो ऐसे गैंगस्टरों का पता चला है, जिनका नाम सुपारी किलर के रूप में फेमस है। इनका नाम बबुआ गैंग जितना फेमस तो नहीं, लेकिन लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम देने और मर्डर की सुपारी उठाने में इन गैंगस्टरों ने बबुआ गैंग को पीछे छोड़ रखा है।
विज्ञापन


पुलिस को इनकी लोकेशन पंजाब में मिली है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार ये पूरी तरह से पुलिस के रडार में आ चुके है। जांच में जुटी टीमों को उम्मीद है कि इन दो गैंगस्टरों के हत्थे चढ़ने से चौटाला डबल मर्डर का राज खुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी का सहयोग ले रही पुलिस
वहीं, गांव चौटाला में चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि हमले में मारे गए सतबीर और अमित ही टारगेट थे तो इन दोनों हत्या करवाने के पीछे क्या मोटिव हो सकता है। मुखबिरों का ध्यान भी गांव में हो रही चर्चाओं पर है। पुलिस चौटाला डबल मर्डर को ट्रेेस करने में सीआईडी का सहयोग लेने जा रही है।

सीआईडी के पास चौटाला डबल मर्डर को लेकर क्या खुफिया जानकारी है, इसे पुलिस साझा करेगी। सिरसा सीआईडी के सहयोग से भ्रूण लिंग जांच करने वाले 15 गिरोह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से पकड़े जा चुके हैं। पिछले बुधवार को गांव चौटाला स्थित इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट ऑफिस में अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं।

गोली लगने से ऑफिस में बैठे गांव चौटाला निवासी सतबीर पूनिया और अमित सहारण की मौत हो गई। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए छह टीमों का गठन कर रखा है। पुलिस जी जान से इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

हत्या भाड़े के बदमाशों को सुपारी देकर करवाई थी। नेता विपक्ष अभय चौटाला इस हमले को इनेलो परिवार पर हमला करार दे चुके हैं, ऐसे में पुलिस यह साफ करना चाहती है कि हमला किसे टारगेट लेकर किया गया था, प्रदीप गोदारा या मारे गए सतबीर और अमित।


पंजाब और राजस्थान में टीमें कर रहीं रेड
डबल मर्डर मामला काफी पेचीदा है, इसे हल करने के लिए कई एंगलों से जांच चल रही है। अहम जानकारी मिलने के बाद सिरसा से बाहर पंजाब और राजस्थान में टीमें रेड कर रही हैं। कुछ पेशेवर शूटरों का पता भी चला है। मैं खुद अपनी टीम के साथ बाहर हूं ,जांच को लेकर अब एक ठोस दिशा मिल चुकी है। पुलिस जल्द गुड रिजल्ट देगी।
राजेंद्र गोदारा, इंचार्ज सीआईए सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed