फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder case, murder case in Sirsa, Chautala, speak Abhay Chautala,, Sirsa

चौटाला गोलीकांड इनेलो परिवार पर सीधा हमला : अभय चौटाला

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Murder case, murder case in Sirsa, Chautala, speak Abhay Chautala,, Sirsa
अभय चौटाला - फोटो : bureau

गांव चौटाला में इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट ऑफिस में हुए हमले को नेता विपक्ष अभय चौटाला ने सीधा इनेलो परिवार हुआ हमला करार देते हुए बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए हैं।

विज्ञापन

अभय चौटाला ने शुक्रवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस ऑफिस में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, वो किन्नू प्लांट ऑफिस से कहीं ज्यादा इनेलो का कार्यालय है।
विज्ञापन


इस ऑफिस में प्रतिदिन सैकड़ों इनेलो कार्यकर्ता और ग्रामीण आते हैं, जिनकी समस्याएं सुनीं जाती हैं। कर्ण चौटाला, अर्जुन चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और खुद मैं इस ऑफिस में ग्रामीणों से मिलकर समस्याएं सुनता हूं। हमले से चंद मिनट पहले अर्जुन चौटाला ऑफिस से निकलता नहीं तो हमले का शिकार हो जाता। उन्होंने कहा कि प्रदीप गोदारा और अर्जुन का नसीब अच्छा था, जो इस बड़े हमले में बच गए। अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार में प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा जिला प्रदेश का सबसे शांत जिला माना जाता है, लेकिन बीजेपी शासन में बदमाशों को खुली छूट मिलने से उनके हौसले बढ़े हुए हैं। बीजेपी नहीं चाहती सिरसा में शांति रहे, इसी कारण बदमाश इतने बड़े हमले को अंजाम दे सके। उन्होंने कहा कि हमले के तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से प्रदीप गोदारा को अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस ने सिरसा पुलिस को सूचित किया था कि नाभा जेल से फरार बदमाश सिरसा क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

एक पूर्व मंत्री ने सरेआम दी थी धमकी
अभय चौटाला ने कहा कि एक पूर्व मंत्री ने सरेआम इनेलो नेता प्रदीप गोदारा को धमकी थी कि ‘मैं तुझे छोडूंगा नहीं’। धमकी देने वाला ये नेता रुपये देकर कुछ भी करवा सकता है। पुलिस को हमले के संबंध में पूर्व मंत्री से पूछताछ करनी चाहिए, लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ करती नजर नहीं आ रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक कांग्रेसी की डबवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्यारों का तो सरकार पता नहीं लगा सकी और राजनैतिक द्वेष भावना के चलते षड्यंत्र रचा। इस षड्यंत्र के चलते इस मर्डर में प्रदीप गोदारा, अभय चौटाला और विनोद अरोड़ा का नाम शामिल कर दिया। जांच अधिकारी ने जांचकर मुझे क्लीन चीट दे दी और प्रदीप गोदारा और विनोद को कोर्ट ने बरी कर दिया, जिसकी हत्या हुई, उस परिवार के लोग रंजिश पाले हुए हैं। प्रदीप गोदारा की तरफ से दो लोगों का नाम पुलिस को बताया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस इन्हें हिरासत में नहीं ले सकी।

सीएम पर भी साधा निशाना
अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद ही अपराधियों को बचाने में जुटे रहते हैं। विधानसभा चुनाव के दिन मोडियां खेड़ा मतदान केंद्र पर भाजपा नेता राहुल सेतिया के पुत्र गोकुल सेतिया ने फायरिंग की। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मैंने मुख्यमंत्री से बात की आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। सरकार ने बीजेपी नेता के बेटे को अदालत से जमानत लेने तक छूट दे रखी है।


कांग्रेस का अंत आ चुका
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा शुक्रवार को तंवर पर दिए गए बयान पर अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा अशोक तंवर का और क्या इलाज करेंगे। तंवर को हुड्डा के पीएसओ ने पीटा, रतिया में अवंतिका और तंवर के पुत्र से हाथापाई की गई। असल में भूपेंद्र हुड्डा हो या अशोक तंवर ये दोनों सुर्खियों में बने रहने के लिए मीडिया में बयान देते हैं। कांग्रेस का अंत आ चुका है। अभय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ये बताएं कि दस साल मुख्यमंत्री रहते प्रधानमंत्री से एसवाईएल को लेकर कभी बात की? आज हुड्डा की हालत ये हो चुकी है कि उनके साथ चलने को कोई भी तैयार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed