{"_id":"6f1b59032679da5bd4685b2780c71e0b","slug":"municipal-committee-secretary-and-accountant-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर मिली शिकायतों का निपटान करने में लापरवाही पर रानियां नगर समिति के सचिव और लेखाकार सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम विंडो पर मिली शिकायतों का निपटान करने में लापरवाही पर रानियां नगर समिति के सचिव और लेखाकार सस्पेंड
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों के निपटान में लापरवाही के आरोप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर समिति, रानियां (सिरसा) के सचिव ऋषिकेश, लेखाकार सुरेंद्र कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने सहित दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यह जानकारी सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं विशेष कार्याधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई सभी विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक में दी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि नगर समिति, रानियां के सचिव और लेखाकार ने सीएम विंडो पर मिली शिकायत को काफी दिनों तक लंबित रखा।
उन्होंने अपनी ड्यूटी में कोताही बरतने के साथ महज खानापूर्ति करते हुए मामले में झूठी रिपोर्ट भी तैयार की। उचित शिकायतों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने के मामले में दोनों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिकायतों पर 30 दिन के अंदर कार्रवाई के निर्देश
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और खाद्य आपूर्ति विभागों की अच्छे कार्यों के लिए सराहना की गई। जबकि अन्य विभागों को सीएम विंडो पर मिली शिकायतों के संबंध में 30 दिनों के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कुछ विशेष मामलों पर चर्चा करते हुए ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी गई। सीएम विंडो चूंकि मुख्यमंत्री का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है, जहां मिलने वाली शिकायतों के निवारण के प्रति कर्मचारियों को सचेत रहने को कहा गया है।