{"_id":"5a7b88f528b930693a2043a963903a85","slug":"mokdril-to-deal-with-terror-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए मॉकड्रिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए मॉकड्रिल
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी खतरे से निपटने के लिए पुलिस ने स्थानीय प्रशासन और वायु सेना केंद्र सिरसा के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल कराई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर शहर में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के जवानों को आरएएफ की भांति प्रशिक्षण देकर अलग कंपनी तैयार की जा रहा है।
समय समय पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें वायु सेना केंद्र सिरसा के अधिकारियों का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
इस मॉक ड्रिल में जिला पुलिस के जवानों, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड की टीम, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस टीम, दंगा रोधी वाहन, वाटर कैनन, क्रेन, वायु सेना केंद्र सिरसा के अधिकारियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों व आतंकी घटनाओं से निपटते समय आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें।
पुलिस जवानों को हिदायत दी गई कि वे कार्रवाई के दौरान ध्यान रखें कि जानमाल का कम से कम नुकसान हो और इस प्रकार की कार्रवाई करते समय पूरी सतर्कता व चौकसी बरते।
इस दौरान पुलिस व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षकों द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए टिप्स दिए।
उधर सिरसा में शुक्रवार को वायु सेना केंद्र के आसपास, नागरिक अस्पताल चौक सहित अन्य स्थानों पर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
हिसार रोड पर दिल्ली पुल के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस स्थिति को देखकर पहले लगा कि शहर में कोई वीआईपी आ रहा है बाद में लोग कयास लगाने लगे कि पुलिस किसी बदमाश की तलाश में खड़ी है पर दोपहर बाद जाकर साफ हुआ कि पुलिस विशेष गश्त पर है और अधिकारी वहां आकर निरीक्षण कर सकते हैं।