फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man Murdered wife in Sirsa

पति ने ली पत्नी की जान: चरित्र पर करता था शक, रात को झगड़े के बाद सुबह घोंटा गला; सिरसा का मामला

Mon, 09 Jun 2025 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 11:54 AM IST
सार

गणेश शर्मा ने अपनी बेटी शादी मीरपुर कॉलोनी निवासी मक्खन के साथ की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने 12वीं पास की है और बेटा नाैवीं क्लास में है। छुट्टियों के चलते बेटा और बेटी अपनी मौसी के पास गांव हंजीरा गए हुए थे। घर पर पति पत्नी अकेले थे।

विज्ञापन
Man Murdered wife in Sirsa
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा की मीरपुर कॉलोनी में चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मक्खन सिंह मौके से भाग गया। पुलिस को मृतका के परिजनों ने सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


मृतका के पिता गणेश शर्मा के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

पुलिस के अनुसार गणेश शर्मा ने अपनी बेटी शादी मीरपुर कॉलोनी निवासी मक्खन के साथ की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने 12वीं पास की है और बेटा नाैवीं क्लास में है। छुट्टियों के चलते बेटा और बेटी अपनी मौसी के पास गांव हंजीरा गए हुए थे। घर पर पति पत्नी अकेले थे। दोनों घर पर चारपाई पर सोए हुए थे। रात को दोनों में आपस में झगड़ा हुआ और अलसुबह के समय पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतका के परिजनों को फोन कर भाग गया। जैसे ही घटना का पता आसपास के लोगों को लगा वहां पर जमावड़ा लग गए।  
विज्ञापन


पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मक्खन मैकेनिक है। पत्नी का शव पुलिस को चारपाई पर बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम करने के बाद हत्या के असल कारणों को पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed