फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man died after taking an overdose of drugs in sirsa

सिरसा: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, खेत में शव के पास मिला इंजेक्शन और गोलियां

Sun, 08 May 2022 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 02:25 PM IST
सार

युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। युवक को तीन माह पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था लेकिन लत नहीं छूटी।

विज्ञापन
Man died after taking an overdose of drugs in sirsa
युवक की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले में नशे की ओवरडोज से रविवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रानियां से सुलतानपुरिया रोड के साथ स्थित खेत में मिला है। शव के पास इंजेक्शन और गोलियां भी बरामद हुई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय मंगा उर्फ सोनू वार्ड नंबर आठ रानियां के रुप में हुई है।  पिछले एक सप्ताह में नशे के ओवरडोज से यह तीसरी मौत है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई लखविंद्र सिंह ने बताया कि मंगा उसका बड़ा भाई था और मजदूरी करता था। उसका भाई बीते करीब दो वर्षों से नशे का आदी था। उन्होंने तीन माह पहले मंगा को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था, लेकिन उसकी नशे की लत नहीं छूटी। इसके बाद वह उसे वापस घर ले आए।
विज्ञापन


यहां मंगा और अधिक नशा करने लग गया। शनिवार दोपहर को वह घर से चला गया। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें उसका शव खेत में पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके शव के पास इंजेक्शन और गोलियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि वह दो भाई है, जबकि दो बहने है। उसके पिता लाल सिंह भी दिहाड़ी मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
एक सप्ताह में तीन युवकों की हो चुकी है नशे से मौत 
पहले मामले में सिरसा के नागरिक अस्पताल के सामने ही स्थित ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव मिला था। युवक नशे छोड़ने की दवाई लेने के लिए नागरिक अस्पताल में आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने अपने दोस्तों के साथ बैठ नशा किया और उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान वैदवाला हाल निवासी कल्याण कॉलोनी शुभम के रुप में हुई थी। दूसरे मामले में ओढां के घुंकावाली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक नशे का आदी था और बीते वीरवार को वह घर पर अपने भाई के साथ चाय पी रहा था। इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। 

 

परिवार सदस्यों के बयान दर्ज कर इतेफाकिया कार्रवाई की गई है। नशे की ओवरडोज होने से युवक की मौत होने का कारण बताया जा रहा है। -विक्रम सिंह, रानियां थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed