{"_id":"57f290a24f1c1b093426f93b","slug":"lorence-bishnoi-firing-court-gangwar-attack-in-court-remand-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अदालत में पेश, लिया रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अदालत में पेश, लिया रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
लाॅरेंस बिश्नाेई
- फोटो : Bureau
कोर्ट परिसर में अंतर्राज्यीय अपराधी छोटू भाट को मारने के लिए गुर्गे भेजने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अन्य चारों आरोपियों को डबवाली पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस से जवाब मिलने के बाद फरीदकोट जेल में बंद लॉरेंस को डबवाली लाने के लिए डबवाली पुलिस सुबह पांच बजे ही फरीदकोट के लिए रवाना हो गई थी। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में डबवाली लाया गया। दो सितंबर को कोर्ट परिसर में छोटू भाट पर अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोपी गांव गंगा निवासी बलदेव, जैतो मंडी निवासी गोबिंद उर्फ गोबिंदा, फाजिल्कां निवासी प्रवीण उर्फ नवीन तथा अबोहर निवासी सचिन उर्फ संदीप के साथ उसने न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) जितेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
अदालत ने पांचों आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड जारी किया। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस सतर्क रही। शहर थाना, सदर थाना सहित सीआईए डबवाली पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। डीएसपी सत्यपाल यादव सुरक्षा बंदोबस्त देखने के लिए स्वयं मौके पर थे।
विज्ञापन
पुलिस पांचों आरोपियों को मुजरिम वैन में सवार करके अदालत में आई थी। पेशी के बाद आरोपियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लेजाया गया। इस दौरान अस्पताल भी पुलिस छावनी में तबदील हो गया। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई अदालत में हुए हमले का मास्टरमाइंड है। उसने जेल में बैठे-बैठे हमले की योजना गढ़ी थी। व्हाट्सऍप के जरिए वह हमलावरों को आदेश दे रहा था। यहीं नहीं हमले के लिए असला तक उसी ने उपलब्ध करवाया था।
रिमांड अवधि के दौरान लॉरेंस से हथियारों तथा उन्हें सप्लाई करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। अदालत में हुए हमले के दौरान प्रयोग की गई कार के मालिक का पता चला है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली