{"_id":"177e3734e74e1729103996797218eeda","slug":"loot-by-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद शॉल और किराए के पैसे दे गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के बाद शॉल और किराए के पैसे दे गए लुटेरे
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसाई नगरी के एक चिकित्सक के साथ शुक्रवार रात लुटेरों ने लूटपाट की। लुटेरे चिकित्सक राजेंद्र सिंह सरां की फॉरचूनर गाड़ी व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लुटेरे अपनी कार में एक घंटे तक चिकित्सक को घुमाते रहे और इसके बाद सदर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास कार से उतार दिया।
लुटेरों ने बड़े आराम से पूरी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कार्यवाहक एसपी ओपी नरवाल घटना स्थल पर पहुंचे। लुटेरों को पकड़ने के लिए एसपी ने पांच टीमों को गठन किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के राजेंद्र अस्पताल के संचालक डॉक्टर राजेंद्र सिंह सरां शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी फॉरचूनर गाड़ी में सवार होकर हांडीखेड़ा स्थित अपने फार्म हाउस पर जा रहे थे।
विज्ञापन
जेल से पहले हांडी खेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर गाड़ी पहुंची तो अचानक एक कार गाड़ी के आगे आकर रुकी। डॉक्टर सरां कुछ समझ पाते इतने में तीन युवक कार से नीचे उतरे और डॉक्टर पर पिस्तौल तान दी।
युवकों ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। जान खतरे में देख डॉक्टर सरां ने युवकों की बात मान ली। इसके बाद युवकों ने उन्हें अपनी कार में बैठाया और कार में सवार चौथा युवक नीचे उतरा और डॉक्टर राजेंद्र सरां की गाड़ी की चालक सीट पर जा बैठा।
लुटेरे डॉक्टर सरां को कार में बैठाकर मोरीवाला ले गए और घंटेभर सुनसान क्षेत्र में घुमाते रहे। इसके बाद वे सिकंदरपुर पहुंचे और यहां डॉक्टर राजेंद्र सरां को कार से नीचे उतार कर फरार हो गए।
सोने की अंगूठी व घड़ी वापस की, ठंड से बचने के लिए दे गए शॉल व घर जाने का किराया
डॉक्टर राजेंद्र सिंह सरां ने बताया कि पिस्तौल के बल पर तीनों युवकों ने जैसे ही मुझे कार अपनी कार में बैठाया। मुझे लगा कि मेरा अपहरण हो चुका है।
लुटेरे मुझे घंटेभर तक नेशनल हाईवे के साथ लगते सुनसान क्षेत्रों में घुमाते रहे। सिकंदरपुर के पास लुटेरों ने कहा कि मोबाइल से सिम निकालकर मोबाइल हमें दो।
मैंने कहा कि सिम निकलना मुश्किल है, इसके लुटेरों ने कहा कि अच्छा इसे झाड़ियों में फेंक रहे हैं, तुम सुबह इसे ढूंढ लेना। इसके बाद लुटेरों ने मेरे से अंगूठी मांगी।
मैंने कहा कि अंगूठी ले लो लेकिन इसमें जड़ा नग निकालकर मुझे दे दो। ये नग मुझे मेरे गुरुजी ने दिया है। लुटेरे ने रहम दिली दिखाते हुए कहा कि तुम अंगूठी ही रख लो यार, और घड़ी भी तुम ही रखों हमें जरूरत नहीं।
इसके बाद एक लुटेरे ने मुझे अपनी गर्म शॉल और 100 रुपये दिए। वो कहने लगे कि ठंड ज्यादा है तुम बीमार हो जाओगे।
इन पैसों से बस में चढ़ना और रिक्शा करके घर पहुंच जाना। लुटेरे चाहते तो जान भी ले सकते थे लेकिन उन्होंने गाड़ी और सोने की चेन ही लूटी।
लुटेरों की तलाश में जुटी पांच टीमें
वारदात का पता लगते ही डीएसपी हैडक्वार्टर, सीआईए प्रभारी, सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में कार्यवाहक एसपी ओपी नरवाल भी घटना स्थल पर आ गए।
डॉक्टर राजेंद्र सरां ने पुलिस को सारी बात बताई। लुटेरे किस भाषा में उनसे बातचीत कर रहे थे और उनका हुलिया कैसा था। यह सब जानकारी जुटाने के बाद जिला पुलिस की पांच टीमें लुटेरों की तलाश में जुट चुकी हैं।
एसपी स्वयं स्वयं टीम प्रभारियों से सारी अपडेट ले रहे हैं। सदर प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द लूटपाट की इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा।