फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kalawali sirsa, railway station fireing, sirsa

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Tue, 25 Apr 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 25 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 kalawali sirsa, railway station fireing, sirsa
gun fire - फोटो : Demo pic

रेलवे स्टेशन कालांवाली पर सोमवार देर रात दो गुटों में रंजिश के चलते कई राउंड फायर किए गए। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। वहां से गुजर रहे एक राहगीर को गोली लग गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने पांच नामजद के साथ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 सोमवार देर रात को कालांवाली रेलवे फाटक के निकट अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की गूंज से आसपास के लोग सहम गए और अपने  बचाव के लिए इधर-उधर छिपने लगे। लोगों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर कुछ व्यक्ति आगे पैदल भाग रहे थे, जबकि गाड़ियों पर सवार हथियारबंद कई लोग उनके पीछे दौड़ रहे थे और कई राउंड फायर हुए। इस दौरान एक गोली वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति के गले में लगी। जिसकी पहचान रामस्वरूप निवासी अनूपगढ़ के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और कालांवाली थाना प्रभारी शिव नारायण शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने सहारा क्लब की एंबुलेंस की सहायता से घायल रामस्वरूप को सिरसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा और बाद में अग्रोहा से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन


वहीं रेलवे पुलिस और कालांवाली पुलिस ने कई घंटों तक रेलवे लाइन और कई जगहों पर छानबीन अभियान चलाया। जिस दौरान उन्होंने रेलवे लाइन पर पड़े एक 12 बोर का अवैध पिस्तौल और जूतियां और खाली कारतूस को कब्जे में लेकर हमलावारों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब हो कि कालंावाली में दीपू और बब्बी गुट के बीच रंजिश चली आ रही है और दोनों गुटों में पहले भी कई बार विवाद और फायरिंग हो चुकी है। दोनों गुटों की इतनी दहशत है कि लोग उनके सामने आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कालांवाली में हुआ था पहले हमला
इस हमले में नामजद किए गए युवकों ने सोमवार सुबह गांव कालांवाली में कुछ युवकों पर हमला किया गया था।  जिसमें अमरजीत सिंह, कश्मीरा और पंमू घायल हो गए थे। इन घायलों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया था। थाना प्रभारी शिव नारायण शर्मा ने बताया कि उक्त मामले में घायलों के बयान पर कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सोमवार रात को रेलवे स्टेशन पर दोनों गुट के लोगों को फिर आमना सामना हुआ। देखते ही देखते फायरिंग शुरू कर दी जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में मजदूर घायल हुआ जिसे पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

हमलावरों की तलाश जारी है
रेलवे स्टेशन पर गोलियां चलने में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसका रोहतक में इलाज चल रहा है। मौके से एक कारतूस, एक अवैध पिस्तौल मिला है। जिसे कब्जे में लेकर जीआरपी ने कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के बयान पर दीपू, जग्गी, सरदूल, गग्गू और लब्बी आदि के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 -हरपाल सिंह, एसएचओ जीआरपी सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed