फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Husband made wife addicted to drugs in Sirsa of Haryana

नशे की ओवरडोज से महिला की मौत का मामला: पति ने ही लगाई थी पत्नी को चिट्टे की लत, खुद भी नशे का आदी

Wed, 12 Jan 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 09:24 PM IST
सार

विगत 12 दिसंबर को नशे की ओवरडोज से महिला की मौत हो गई थी। पति, पति के दोस्त, ननद और ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Husband made wife addicted to drugs in Sirsa of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली कस्बे के गांव गंगा में नशे के ओवरडोज से मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला को उसके पति ने ही नशे की लत लगाई थी और विगत 12 दिसंबर को नशे के ओवरडोज के कारण महिला की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति, ननद और ननदोई सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि नशे की ओवरडोज से होने वाली मौत के जिम्मेदार नशे के आपूर्तिकर्ताओं व उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


विगत 12 दिसंबर को जिले के गांव गंगा निवासी संतोष रानी की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई थी। हालांकि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने मामले की जांच डबवाली के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामले की जांच की गई तो मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच में सामने आया कि संतोष रानी का पति सुशील कुमार नशे का आदी था और उसने ही महिला को नशे का आदी बनाया था। सदर डबवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक देवीलाल ने बताया कि इस संबंध में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

युवती संतोष रानी के पिता दाना राम की शिकायत पर पति सुशील कुमार, सुशील कुमार के दोस्त राजेंद्र, ननद कोयल और ननदोई दर्शन सिंह निवासी गांव गंगा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। -कुलदीप सिंह, डीएसपी, डबवाली   

पति ने लगाई थी पत्नी को चिट्टे की लत

पुलिस जांच में सामने आया कि संतोष का पति सुशील कुमार चिट्टे का नशा करने का आदी था। उसने नशे की लत अपनी पत्नी संतोष को भी लगा दी। जांच में सामने आया कि महिला को नशे का आदी करने में सुशील, उसके दोस्त राजेंद्र, बहन कोयल व बहनोई दर्शन सिंह का भी हाथ था। एक दिन नशे की ओवरडोज दे दी जिससे युवती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed