फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Husband killed his wife with an axe in Sirsa of Haryana

Haryana: रिश्तों का कत्ल... पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट, सोते समय किया वार

Mon, 22 Jul 2024 07:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 07:18 PM IST
सार

गांव कुरंगावाली में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। कुछ दिन पहले गांव के एक शख्स के खिलाफ पुलिस थाने में दी शिकायत में बयान से मुकरने पर पति नाराज था। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी पति व उसके भांजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Husband killed his wife with an axe in Sirsa of Haryana
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव कुरंगावाली में सनकी पति ने रविवार की रात सोते समय कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी हरप्रीत की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में आरोपी का भांजा भी शामिल रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में किया गया। पुलिस ने आरोपी पति व उसके भांजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में पंजाब के मुक्तसर निवासी छिंद्र कौर ने बताया कि गांव कुरंगावाली निवासी हरदीप उर्फ हरपाल सिंह के साथ उसकी बेटी हरप्रीत कौर की शादी हुई थी। हरपाल सिंह मजदूरी करता है। हरप्रीत कौर ने कुछ दिन पहले गांव के ही एक शख्स के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने उसे बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था। हरप्रीत कौर अपने पहले दिए बयानों से मुकर गई। इसी कारण हरपाल सिंह हरप्रीत कौर से नाराज हो गया और झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार दिन पहले जब वह हरप्रीत से मिलने आई तब उसने सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने दामाद हरपाल को भी समझाया था। छिंद्र कौर ने बताया कि रविवार रात को सभी खाना खाकर घर के आंगन में सो गए, जबकि हरदीप और उसका भांजा गुरप्यार, निवासी रोड़ी हाल मलोट पंजाब मकान के पीछे खाली जगह में सो गए।

रात को सोची समझी साजिश के तहत हरदीप और उसके भांजा गुरप्यार ने सोई हुई हरप्रीत के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे चोटिल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए तो वह दोनों मौके से फरार हो गए।


आसपड़ोस के लोगों की मदद से घायल हरप्रीत को पहले कालांवाली के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। यहां पर उपचार के दौरान हरप्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की मां के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed