फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Audio of demanding bribe of Rs 20000 goes viral, allegations against sister of minister

Haryana: 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल, मंत्री की बहन पर लगे आरोप, यह है पूरा मामला

Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
सार

सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मामला उठा था। शपथ पत्र देने के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब जांच शुरू होगी, शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी और महिला कर्मचारी ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Audio of demanding bribe of Rs 20000 goes viral, allegations against sister of minister
ऑडियो वायरल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में मजदूर के देहांत के बाद मिलने वाली मुआवजा राशि को लेकर एक महिला कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। महिला कर्मचारी हरियाणा सरकार में श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक की बहन बताई जा रही है। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में एक ओर शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं दूसरी ओर महिला कर्मचारी ने आरोप बेबुनियाद बताते हुए विभागीय जांच शुरू करवाने का दावा किया है।

विज्ञापन


सिरसा के पंचायत भवन में गुरुवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई थी। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान एजेंडा में शामिल शिकायत नंबर 14 में शिकायतकर्ता गांव डिंग निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी माता की हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कॉपी बनी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माता के देहांत के बाद सहायता राशि आनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने इसकी एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। उसने बताया कि उक्त महिला कर्मचारी हरियाणा सरकार में श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक की बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बैठक में सन्नाटा छा गया। शिकायत की सुनवाई करते हुए कृषिमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि शिकायतकर्ता शपथ पत्र दे तो कार्रवाई जरूर होगी। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से शपथ पत्र भी दे दिया है। अब इस मामले की जांच डीएसपी जगत सिंह को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता ने दिया शपथपत्र, रिश्वत मांगने का ऑडियो भी वायरल
शिकायतकर्ता कुलदीप ने शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी माता मजदूरी करती थी और लेबर की कॉपी बनी हुई है। उन्होंने बताया है कि माता की मृत्यु के बाद 2 लाख 15 हजार रुपये की सहायता राशि आनी थी। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक महिला कर्मचारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हो गया। इसमें एक महिला 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही है, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि उक्त ऑडियो इसी केस से जुड़ा है या नहीं।

ऑडियो में बातचीत के अंश

  • शिकायतकर्ता : नमस्कार मैडम जी ठीक हो।
  • महिला: हां जी, नमस्ते ठीक हैं।
  • शिकायतकर्ता: वो काम करवा दो जी हमारा।
  • महिला: जी, कौन सा काम?
  • शिकायतकर्ता : डेथ वाला।
  • महिला: अच्छा कुलदीप बोल रहे क्या। हां, जी आपको बताया तो है उस काम के लिए।
  • शिकायतकर्ता: तो दे देंगे 20 हजार रुपये, देना तो है ही।
  • महिला: पहले देने पड़ेंगे जी, अगर काम करवाना है तो।
  • शिकायतकर्ता: देना तो है ही मैडम जी, काम होते ही दे दूंगा, अगर न दें तो बताइओ।
  • महिला: ना जी, 20 हजार रुपये ज्यादा तो नहीं हैं।
  • शिकायतकर्ता: ज्यादा तो नहीं हैं, लेकिन काम होते ही पैसे दे दूंगा।
  • महिला: न जी, पहले देने पड़ेंगे, अगर दे सकते हो तो दे दो।


ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है और आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को कर दी है और इसकी जांच भी विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है। - बबीता, महिला कर्मचारी।

सिरसा के राजवीर व कुलदीप नामक व्यक्ति ने बड़े षडयंत्र के तहत रिश्वत मांगने का झूठा ऑडियो वायरल किया है। मेरी बहन का विभाग में मजदूरों की कॉपी को सत्यापन करने या लोन देने का कोई भी कार्यभार नहीं है। राजवीर व कुलदीप तथा अन्य व्यक्ति ने बड़े षड्यंत्र के तहत किसी और महिला की आवाज में रिश्वत मांगने के आरोप लगाकर ऑडियो वायरल किया गया है। श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी कर्मचारी या अधिकारी को ब्लैकमेल न करने पाए। -अनूप धानक, श्रम राज्यमंत्री, हरियाणा सरकार



इस मामले में शिकायतकर्ता की ओर से शपथ पत्र आ गया है। अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed