{"_id":"645c9c2aa5ae99c1f003aa86","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-jcb-in-sirsa-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: जेसीबी की चपेट में आने से बच्ची की मौत, कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर खेल रही थी, टायर के नीचे आई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: जेसीबी की चपेट में आने से बच्ची की मौत, कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर खेल रही थी, टायर के नीचे आई
Thu, 11 May 2023 01:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 May 2023 01:11 PM IST
सार
सिरसा में डंपिंग स्टेशन के पास बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान जेएक बच्ची जेसीबी के टायर की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के डबवाली क्षेत्र स्थित वार्ड नम्बर 4 में स्थित नगर परिषद के कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर खेल रहे 5-7 बच्चों में से एक बच्ची जेसीबी के टायर के नीचे आ गई। जिसके फलस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 4 वर्षीय सुरभि पुत्री गिला निवासी सिरसा के तौर पर हुई है। सुरभि अपनी नानी पुष्पा रानी निवासी वार्ड नं. 18, हर्ष नगर डबवाली में रहती थी। नगर परिषद के चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा सिविल अस्पताल पहुंचे और सुरभि के परिजनों से संतावना व्यक्त की।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
बताया जा रहा है कि डंपिंग स्टेशन के पास बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान जेएक बच्ची जेसीबी के टायर की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। घटना के बाद नगर परिषद चेयरमैन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन