{"_id":"63f31c6166d2e86ff404d4c6","slug":"five-miscreants-looted-person-returning-home-from-railway-station-in-sirsa-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे व्यक्ति से पांच बदमाशों ने की लूट, हाथ पर मामला कापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे व्यक्ति से पांच बदमाशों ने की लूट, हाथ पर मामला कापा
Mon, 20 Feb 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:38 PM IST
सार
सिरसा में देर रात एक व्यक्ति से पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार भी किया। लेकिन उसने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे कारण उसके हाथ पर चोट लग गई। बदमाशों ने उसके पर्स से आठ हजार की नकदी, अंगुली में डाली हुई अंगूठी और कड़ा निकाल लिया।
विज्ञापन
पीड़ित अपना कटा हुआ हाथ दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा रेलवे स्टेशन से रविवार रात करीब एक बजे पैदल घर जा रहे एक व्यक्ति से सुरखाब चौक पर पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर हमला भी किया और आठ हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी और चांदी का कड़ा छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
आठ हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी और चांदी का कड़ा भी छीना
जानकारी देते हुए पीड़ित कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी अनिल मोदी ने बताया कि वह रेवाड़ी से रात को करीब 12.30 बजे ट्रेन से सिरसा पहुंचा था। ऐसे में वह रेलवे पटरी के साथ होता हुआ शहर के सुरखाब चौक पर पहुंचे। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसने उससे माचिस मांगी। जिसके कुछ समय बाद ही चार अन्य युवक भी हाथों में तेजधार हथियार और डंडों के साथ पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुरखाब चौक पर पांच से छह बदमाशों ने घेरकर की मारपीट
इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार भी किया। लेकिन उसने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे कारण उसके हाथ पर चोट लग गई। बदमाशों ने उसके पर्स से आठ हजार की नकदी, अंगुली में डाली हुई अंगूठी और कड़ा निकाल लिया और वहां से फरार हो गए। उसने 112 नंबर पर मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन आरोपी वहां से तब तक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित ने बताया कि सभी युवक 20 से 22 वर्ष की आयु के थे। हालांकि शहर थाना पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।