फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly brutally murdered in Sirsa, Miscreants hit him on head with sticks, dead body found bleeding on cot

सिरसा में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या: बदमाशों ने सिर पर डंडों से मारा, खून से लथपथ चारपाई पर मिला शव

Sat, 26 Aug 2023 09:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Aug 2023 09:05 AM IST
सार

सिरसा में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रात को आंगन में सो रहा था। तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Elderly brutally murdered in Sirsa, Miscreants hit him on head with sticks, dead body found bleeding on cot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिरसा के गांव पिपली में शुक्रवार रात्रि को 60 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार गांव पिपली के 60 वर्षीय केवल सिंह रात को अपने घर के आंगन में चारपाई पर सोया हुआ था। इसी बीच देर रात्रि को अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद केवल सिंह को चारपाई पर ही लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया।  पुलिस ने इस मामले में पारिवारिक सदस्यों से गहनता से पूछताछ की।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि मृतक केवल सिंह गांव का पिछले काफी समय से चौकीदार रहा है। मृतक के दो लड़के व एक लड़की है। जिसमें से एक लड़का नशे का सेवन करता है और जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। एक बेटा फौज में, जबकि एक लड़की विवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed