फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Duplicate Apple mobile, arrest three, chandigarh police, Sirsa

एप्पल के नकली मोबाइल बेचने पर चंडीगढ़ पुलिस की दबिश, तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Duplicate Apple mobile, arrest three, chandigarh police, Sirsa
छापेमारी - फोटो : bureau

एप्पल कंपनी के नकली पार्ट्स सिरसा के मोबाइल विक्रेताओं द्वारा बेचने की शिकायत पर बुधवार को कंपनी के अधिकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ सिरसा में छापेमारी की। इससे शहर के मोबाइल विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। वे दुकान का शटर गिराकर चलते बने। अधिकारियों ने शहर की तीन बड़ी मोबाइल शॉप से काफी मात्रा में कंपनी के नकली पार्ट्स जब्त किए गए हैं। शहर थाना पुलिस ने एप्पल कंपनी के नेटवर्किंग डायरेक्टर रमेश दत्त की शिकायत पर तीन मोबाइल विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मोबाइल कंपनी एप्पल के अधिकारियों को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सिरसा शहर में एप्पल के नकली पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। एप्पल ब्रांड के नाम पर नकली मोबाइल बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। शिकायत पर चंडीगढ़ में तैनात कंपनी डायरेक्टर रमेश दत्त बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस के साथ सिरसा पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बाजारों में छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी का पता चलते ही शहर के मोबाइल विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और वे अपनी दुकानें बंद करके चले गए। कंपनी के अधिकारियों ने पुराना सिविल अस्पताल के निकट स्थित गोयल मोबाइल, गणपति मोबाइल, सत्यम मोबाइल पर छापामारी करके मौके से भारी मात्रा में नकली मोबाइल और पार्ट्स जब्त किए। टीम दुकानों के संचालकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ मामला दर्ज
शहर थाना प्रभारी राम सिंह का कहना है कि गोयल मोबाइल, गणपति मोबाइल और सत्यम मोबाइल से भारी मात्रा में नकली मोबाइल और कंप्यूटर का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने सत्यम मोबाइल के मालिक अमित कुमार, गणपति मोबाइल के संचालक प्रवीण कुमार और गोयल मोबाइल के मालिक सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ ट्रेड मार्क एक्ट, कॉपी राइट एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीरवार सुबह तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

बाजार में चाइनीज की भरमार
दरअसल शहर में चाइनीज माल की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट मोबाइलों की बिक्री की जाती है। मोबाइल का रंग-रूप और लुक बड़ी कंपनियों जैसा ही होता है। कवर तो कंपनियों जैसा होता है, लेकिन भीतर चाइनीज माल होता है। इस प्रकार उपभोक्ता को ठगने का धंधा किया जाता है। अधिक मार्जन की वजह से दुकानदार चाइनीज माल की बिक्री करने को तवज्जो देते हैं।

टैक्स चोरी का खेल
मोबाइल बिक्री में टैक्स चोरी का बड़ा खेल है। मोबाइल के साथ एसेसरीज का व्यापार बड़े स्तर पर हो रहा है, जिसमें खुलकर टैक्स चोरी होती है। दिल्ली से बिना टैक्स अदा किए सामान लाया जाता है और उसे ग्राहकों को बिना बिल ही बेचा जाता है। इस खेल में सरकार को टैक्स के रूप में चपत लगती है। अधिकांश दुकानदारों द्वारा बिना बिल के ही सामान खरीदा जाता है और बिना बिल के ही माल की बिक्री की जाती है।


कॉपी राइट का होता है उल्लंघन
मोबाइल शॉप संचालकों द्वारा कॉपी राइट एक्ट का भी उल्लंघन किया जाता है। कई दुकानदारों द्वारा डाउनलोडिंग का काम किया जाता है, जबकि कॉपी राइट एक्ट के तहत यह एक अपराध है। जगह-जगह खुली मोबाइल शॉप के संचालक फिल्मी गाने, फिल्म अथवा अन्य प्रकार की डाउनलोडिंग करने का काम किया जाता है। इस प्रकार का कार्य करने वाले जब-जब औचक जांच होती है, तब मौके से गायब होने की कोशिश करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed