{"_id":"5914ba784f1c1b1d688519cd","slug":"dowry-case-take-a-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, जहर देकर मारने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, जहर देकर मारने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 12 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव झोरड़नाली में ससुराल वालों ने दहेेज के लिए विवाहिता को जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मृतका के पिता का बयान दर्ज करके आरोपी पति, जेठ और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव अभोली निवासी 25 वर्षीय नीलम की शादी ढाई साल पहले झोरड़नाली निवासी लालचंद के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ससुराल वालों की डिमांड पूरी करने में असमर्थ थे। नीलम ने ससुराल वालों को साफ कह दिया कि वो अपने परिवार से कुछ नहीं लाएगी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता दर्शन सिंह का आरोप है कि दो दिन पहले पति लालचंद, जेठ हरबंस लाल व सास कृष्णा देवी ने नीलम से मारपीट कर जबरन उसे कीटनाशक दवा पिला दी। हालत बिगड़ते ही उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां बुधवार शाम उपचार के दौरान नीलम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि नीलम ने स्वयं कीट नाशक पीकर आत्महत्या की है। जांच अधिकारी एएसआई जयवीर का कहना है कि मृतका नीलम के पिता दर्शन सिंह के बयानोें पर आरोपी पति लालचंद, जेठ हरबंस व सास कृष्णा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।