{"_id":"64ce00e4386c924257081356","slug":"demand-to-arrest-accused-husband-in-sirsa-relatives-refused-to-take-dead-body-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
Sat, 05 Aug 2023 01:27 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा (सिरसा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:27 PM IST
सार
बीते दिन सुखचैन निवासी बलकौर सिंह की अपनी पत्नी अमृतपाल कौर (38 वर्षीय) के साथ पिछले कुछ समय से अनबन चलने के कारण उसकी लाठी डंडे व तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह अमृतपाल कौर घर में काम कर रही थी। इसी दौरान बलकौर सिंह ने उसके सिर में लाठी व धारदार हथियार से वार कर दिए।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के गांव सुखचैन में पत्नी की हत्या किए जाने के बाद परिजनों ने अब आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेंगे तब तक व शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि अभी डीएसपी जगत सिंह व बडागुढ़ा थाना प्रभारी जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन देकर मृतक के परिजनों को मनाने में जुटे हुए है।
विज्ञापन
बीते दिन धारदार हथियार से वार कर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
बीते दिन सुखचैन निवासी बलकौर सिंह की अपनी पत्नी अमृतपाल कौर (38 वर्षीय) के साथ पिछले कुछ समय से अनबन चलने के कारण उसकी लाठी डंडे व तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह अमृतपाल कौर घर में काम कर रही थी। इसी दौरान बलकौर सिंह ने उसके सिर में लाठी व धारदार हथियार से वार कर दिए। इस हमले में अमृतपाल कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद बडागुढ़़ा थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने मौके पर घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पति सहित पांच के खिलाफ दी है पुलिस को शिकायत
वहीं मृतक के परिजन प्रीतपाल सिंह ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। बलकौर सिंह की अपनी पत्नी अमृतपाल कौर के साथ पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। कुछ दिन पूर्व भी दोनों में झगड़ा होने के चलते अमृतपाल कौर अपने मायके गांव थिराज चली गई थी। जिसके बाद मौजिज लोगों के हस्तक्षेप से उसके मायके पक्ष के लोगों ने अमृतपाल कौर को बलकौर के साथ भेज दिया था। बलकौर सिंह के 17 वर्षीय लड़की व 12 वर्षीय लड़के सहित 2 बच्चे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी बलकौर सिंह का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध थे। जिसके कारण वह दूसरी शादी करवाने की भी धमकी देता था। आरोपियों ने उसके हाथ पांव बांधकर उसे मौत के घाट उतारा है। जबकि उसका पिता थिराज का पूर्व सरपंच बीते दिन शुक्रवार को बेटी के घर से वापस आ रहा था। जोकि बस स्टैंड पर ही पहुंचा था कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद वह फिर से बस स्टैंड से वापस बेटी के घर पर पहुंच गया था। इससे पहले भी बलकौर सिह कई बार रुपये भी ले चुका है और अब उनका लालच भी बढ़ गया था।