फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cheated of Rs 32 lakh in the name of lottery in Sirsa of Haryana

सिरसा: दो करोड़ की लॉटरी लगने का झांसा देकर 32 लाख ठगे, जमीन बेचकर आरोपियों के खाते में जमा करा दिए रुपये, 23 पर केस

Thu, 10 Feb 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 11:59 PM IST
सार

पीड़ित ने रिश्तेदारों से भी उधार लेकर दूसरे खातों में राशि जमा करवा दी थी। डबवाली थाना पुलिस ने शिकायत पर 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित को लॉटरी के पैस आने से पहले टैक्स जमा कराने की बात कही गई। 

विज्ञापन
Cheated of Rs 32 lakh in the name of lottery in Sirsa of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में दो करोड़ की लॉटरी लगने के झांसे में आकर जमींदार ने खुद की जमीन बेच और रिश्तेदारों से उधार लेकर 32 लाख रुपये ठगों के अलग-अलग खातों में जमा करवा दिए। पीड़ित ने जब खुद का ठगा हुआ महसूस किया तो मामले की शिकायत डबवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ी निवासी हरमेल सिंह बताया कि 10 नवंबर 2020 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं का नाम राणा प्रताप सिंह बताया और कहा कि उसकी दो करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। लॉटरी के रुपये लेने के लिए पहले सरकार को टैक्स देना होगा। इस बारे में राणा ने जसपाल सिंह नामक व्यक्ति से बात करवाई।
विज्ञापन


जसपाल सिंह ने उससे कहा कि वह सरकार का टैक्स भर देगा तो लॉटरी की रकम उसके खाते में आ जाएगी। उनकी बातों पर विश्वास करके पीड़ित ने अलग-अलग दिनों में सुजीत कुमार के खाते में 8 लाख 10 हजार रुपये, फिर दिनेश के खाते में डेढ़ लाख रुपये, संदीप कुमार के खाते में 3 लाख 54 हजार रुपये, शंकाटा के खाते में डेढ़ लाख रुपये, वीर सिंह के खाते में 2 लाख 36 हजार रुपये, अनिल के खाते में एक लाख एक हजार रुपये, सीता देवी के खाते में 2 लाख 45 हजार रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिलसिला लगातार जारी रहा। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर उससे विकास के खाते में 30 हजार, गौरव के खाते में एक लाख, राजकुमार के खाते में 64 हजार, अनंत सिंह के खाते में 3 लाख 83 हजार, अविनाश के खाते में 26 हजार, वीके सिंह के खाते में 1 लाख 85 हजार रुपये, राजू रानी के खाते में 62,100 रुपये, पंकज के खाते में 5 हजार, राजेश के खाते में 49 हजार, नवीन के खाते में एक लाख 20 हजार, प्रमोद यादव के खाते में 15 हजार, अनीता के खाते में 20 हजार, धीरज के खाते में एक लाख 55 हजार रुपये जमा करवाए। इस प्रकार ठगों के झांसे में आकर कुल 32 लाख 60 हजार 600 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा दिए।


पीड़ित ने बताया कि लॉटरी की रकम हासिल करने के लिए उसने अपनी एक एकड़ जमीन भी बेच दी। बाकी पैसा उसने रिश्तेदारों से एकत्रित करके दिया था। जब उसने लॉटरी के पैसे का तकाजा किया तो आरोपियों ने कहा कि उन्होंने उसे ठगना था और ठग लिया। वहीं उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उनके खिलाफ कार्रवाई की तो वे उसे जान से भी मरवा देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 23 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed