{"_id":"7bcb47184bc93313352e0dd8a6902a6c","slug":"big-fight-bike-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर मारपीट, बाइक को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमकर मारपीट, बाइक को लगाई आग
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़िया मोहल्ले में शुक्रवार रात मादक पदार्थों की तस्करी की मुखबिरी करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे की बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गाड़ी को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।
पुलिस द्वारा छेड़े तलाशी अभियान के दौरान एक दुकानदार से काफी मात्रा में गांजा मिला है। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार सामान्य अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़िया मोहल्ले में मादक पदार्थ की तस्करी का धंधा काफी समय से चल रहा है। यहां रहने वाले कुछ लोग इस धंधे के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं और कई बार पुलिस को मुखबिरी भी की।
विज्ञापन
इसी को लेकर तनातनी चली आ रही थी। शुक्रवार रात दस बजे तस्करी के आरोपियों और मुखबिरी करने वालों में विवाद हो गया।
भारी हंगामे के बीच एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बाइक मालिक वीरेंद्र कुमार बीच-बचाव करने आया तो उसे भी पीटा गया।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने एक गाड़ी को आग लगाने चाही, लेकिन तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति पर नियंत्रण पाया।
कुछ लोगों ने पुलिस से कहा कि यहां सरेआम गांजा व चरस बेचने का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने एक दुकान से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी दुकानदार का नाम सोनू है और यह चतरगढ़ पट्टी का वासी है।
पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सामान्य अस्पताल में दाखिल दुकान मालिक विरेंद्र कुमार का कहना है कि उसने अपने साले सोनू को दुकान किराए पर दे रखी है। उसे नहीं पता कि वह दुकान में क्या करता है।
सब्जी मंडी चौकी पुलिस दोपहर को घायल का बयान दर्ज करने पहुंची, लेकिन वह अनफिट मिला। पुलिस का कहना है कि शाम को घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।