फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident] no body help

हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, किसी ने उठाया नहीं, मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 30 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

हादसे में घायल हुआ एक युवक करीब साढ़े आठ घंटे तक नेशनल हाईवे के किनारे पड़ा रहा। नशे में धुत होने के कारण खड़ा नहीं हो सका, न ही किसी को आवाज लगा सका।

विज्ञापन


घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े-पड़े उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दफा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे वारिसों के हवाले कर दिया। मूल रूप से श्री मुक्तसर साहिब के गांव दबड़ा निवासी 25 वर्षीय जसप्रीत गांव वडिंगखेड़ा में किसान गुरफतेह सिंह का सीरी था। किसान ने अपनी धान की फसल अनाज मंडी में ढ़ेरी कर रखी है।
विज्ञापन


बोली न होने के कारण सीरी धान की रखवाली करते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे जसप्रीत तथा बारू सिंह रखवाली के लिए अनाज मंडी में आए थे। अपने साथी को गच्चा देते हुए करीब ढाई घंटे बाद शराब के नशे में धुत्त होकर जसप्रीत बाइक को लेकर पैदल ही मंडी के बाहर चला गया। वापस गांव वडिंगखेड़ा की ओर जाते हुए अनाज मंडी से कुछ ही दूरी पर उसका बाइक सड़क किनारे एक पत्थर से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल होने के बाद वह पूरी रात एनएच-54 के किनारे पड़ा रहा। जिस सड़क पर हर रोज करीब बीस हजार वाहन गुजरते हैं, उस पर भी किसी ने युवक को नहीं उठाया। हालांकि आबादी क्षेत्र भी था। वीरवार सुबह एक धार्मिक स्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं की नजर युवक पर पड़ी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल डबवाली जन सहारा सेवा संस्था तथा भाई घनइया जी सेवा सोसायटी की एंबुलेंस को सूचित किया। शहर थाना पुलिस सुबह साढ़े सात बजे मौका पर पहुंची।

शव को कब्जे में करके डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में पहुंचाया। शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह तथा जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के ससुर नत्था सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।


इंसानियत का रिश्ता खत्म होता जा रहा है। एक आदमी घायल अवस्था में नेशनल हाइवे पर पड़ा-पड़ा दम तोड़ जाता है, कोई उसे उठाता तक नहीं, इससे ज्यादा दुर्भाग्य वाली बात क्या होगी। घायल होने के तुरंत बाद युवक को उठा लिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
-आरके नीना, अध्यक्ष, डबवाली जन सहारा सेवा संस्था, डबवाली

बुधवार देर शाम को मालवा बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में भाई घनइया जी सोसायटी उठा कर लायी। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव सिंघेवाला ढाणी का परविंद्र पुत्र मेजर सिंह रामा मंडी में बेल्डिंग का कार्य करता है।


हर रोज की तरह बुधवार शाम को दुकान से कार्य निपटाने के बाद अपने बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही उसका बाइक मालवा बाईपास रोड पर पहुंचा तो अचानक अज्ञात वाहन की टक्कर से परमिंद्र सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। परमिद्र के सीने से खून बह रहा था। फोन पर सूचना पाकर भाई घनईया जी सेवा सोसायटी ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed