{"_id":"5c912225bdec2214065a539f","slug":"91553015333-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारिंदों ने सुनारों पर लगाए मारपीट के आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारिंदों ने सुनारों पर लगाए मारपीट के आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरउजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। स्थानीय थाना पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाले कारिंदे के बयान व एमआलआर रिपोर्ट के आधार पर तीन सुनारों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में धौलपालिया के नत्थूराम ने बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से व गांव के ही एक अन्य साथी इन्द्रपाल पिछले पांच वर्ष से उपरोक्त दुकान पर गहने बनाने का कार्य करते हैं। 15 मार्च को मालिक किशोर ने इंद्रपाल को 250 ग्राम चांदी गलाने के लिए दी थी। उस दिन इंद्रपाल ने चांदी नहीं गलवाई व दोनों शाम को घर लौट गए। अगले दिन दोनों ऐलनाबाद शोरूम आए। मगर दो घंटे बाद ही निजी कार्य के लिए रावतसर चले गए। 17 मार्च को दोनों दुकान पर सफाई कर रहे थे तो मालिक के साथ उसके भाई आ गए। इंद्रपाल ने चांदी वापस करते हुए माफी मांगी कि उन्हें गलवाने का समय नहीं मिला। यह बात सुनते ही तीनों ने उन लोगों के मोबाइल छीन लिए वह दोनों के साथ मारपीट करने लगे। दुकान पर कार्य करने वाले भरत ने उन्हें छुड़वाया। उनके हाथ, टांग, पीठ पर चोटें आई हैं। दोनों को उनके ताऊ कृष्ण लाल ने पहले ऐलनाबाद व बाद में सिरसा सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर मामले के जांच अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट व बयान के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।