{"_id":"5ba40184867a557f220f996d","slug":"91537474948-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के अध्यापक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के अध्यापक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के अध्यापक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी निवासी एक महिला कृष्णा देवी पत्नी रतीराम नेे हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला कृष्णा देवी ने रेणू शर्मा को ज्ञापन के जरिए कहा कि वह एक लंबे समय से चत्तरगढ़पट्टी स्थित सरकारी स्कूल के सामने दुकान का संचालन करती है और उसी से उसका परिवार के आर्थिक खर्च का निर्वहन होता है। आरोप है कि इस स्कूल के एक अध्यापक ने 17 सितंबर को महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर महिला ने हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणू शर्मा से न्याय की गुहार लगाई। रेणू शर्मा ने तुरंत महिला थाना सिरसा पुलिस से संपर्क साधते हुए महिला के साथ न्याय की पैरवी की। महिला कृष्णा ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।