{"_id":"5b79ccdd42c792466e6ed8e7","slug":"91534708957-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर अंकित भादू को फरारी कटवाने वाला पुलिस कर्मी सिरसा जिले में है तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर अंकित भादू को फरारी कटवाने वाला पुलिस कर्मी सिरसा जिले में है तैनात
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा से अंकित भादू के अकाउंट में डलवाए गए 25 हजार रुपये
सिरसा। गैंगस्टर अंकित भादू के सिरसा कनेक्शन को लेकर कई नई बातें सामने आ रही हैं। गंगानगर पुलिस के जांच दल में शामिल अधिकारिक सूत्रों की मानें तो हरियाणा पुलिस के जिस कर्मी ने उसे सिरसा उसे पनाह दी, उसी ने अंकित भादू के बैंक अकाउंट में अगस्त माह में 25 हजार रुपये डलवाए है। उक्त पुलिस कर्मी की तैनाती इस समय सिरसा जिले में है और उसकी अंकित भादू के साथ रिश्तेदारी है। गंगानगर पुलिस अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उक्त पुलिस कर्मी पहले गुरुग्राम में था। गुरुग्राम से इसने सिरसा में अपना तबादला करवा लिया। कुछ दिनों तक इसकी तैनात सीआईए में रही। इसका पूरा फायदा अंकित भादू ने उठाया। वह सिरसा जिले में छुपकर रहता रहा और राजस्थान, हरियाणा व पंजाब पुलिस अंकित भादू को दूसरी जगहों पर तलाश करती रही। गैंगस्टर अंकित भादू को गैंगस्टर लॉरेस बिश्रोई का राइट हैंड माना जाता है। इस संबंध में सिरसा पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर का कहना है कि हमने उक्त पुलिस कर्मी की पहचान कर ली है, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत हमारे पास नहीं। उक्त पुलिस कर्मी अंकित भादू का रिश्तेदार है। जैसे ही उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत मिलेगा कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि राजस्थान के सादुल शहर में हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू के साथ हुई मुठभेड़ मामले में गंगानगर पुलिस की स्पेशल टीम सिरसा से तीन लोगों को हिरासत में लेकर गई है। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अंकित भादू भागने में कामयाब हो गया था, लेकिन उसका मोबाइल व बैग खेतों से गंगानगर पुलिस को मिल गया। सिम आईडी से खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर अंकित भादू ने सिरसा के बेगू रोड क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की आईडी पर सिम लिया हुआ था। वीरवार को गंगानगर पुलिस की स्पेशल टीम सिरसा पहुंची और सीआईए थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद दोनों टीमें संयुक्त रूप से उक्त युवक के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। उक्त युवक से पूछताछ में पता चला है कि मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू को हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत एक कर्मी सिरसा में फरारी कटवा रहा था। इस पुलिस कर्मी ने एक दिन अंकित भादू को उक्त युवक के पास ठहराया और सिम लेने के लिए उसकी आईडी गैंगस्टर को दिलवाई। 11 अगस्त को गैंगस्टर अंकित भादू सिरसा के डबवाली क्षेत्र में था। 12 अगस्त को वह राजस्थान सीमा में दाखिल हुआ। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच गैंगस्टर की लोकेशन चैक करते हुए उसके करीब पहुंच गई। इसके बाद सादुल शहर में पंचकूला पुलिस की अंकित भादू से मुठभेड हो गई। भागते समय उसका बैग खेतों में गिर गया।