फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अनियंत्रित ट्रेक्टर भाखड़ा में गिरा, पांच लोग घायल

अनियंत्रित ट्रेक्टर भाखड़ा में गिरा, पांच लोग घायल

Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रेक्टर भाखड़ा में गिरा, पांच लोग घायल
अनियंत्रित ट्रैक्टर भाखड़ा में गिरा, पांच लोग घायल
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव मौजगढ़ के निकट रविवार सुबह करीब नौ बजे मजदूरों को लेकर खेतों में जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें डबवाली के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया और एक घायल को गंभीरावस्था के चलते बठिंडा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव मौजगढ़ निवासी देवकर्ण बिश्नोई मजदूरों को ट्रैक्टर से लेकर खेतों में जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर भाखड़ा नहर में जा गिरा। नहर में ट्रैक्टर गिरने की सूचना पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में अर्शदीप, जसबीर, मनजीत कौर, कर्मजीत कौर, खुशप्रीत कौर निवासीगण गांव मौजगढ़ शामिल हैं। सभी घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद खुशप्रीत कौर को बठिंडा रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed