फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ईरा ग्रुप ने दिया धोखा

ईरा ग्रुप ने दिया धोखा

Sat, 30 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
ईरा ग्रुप ने दिया धोखा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शहर के बरनाला रोड स्थित ईरा ग्रुप में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ईरा ग्रुप कंपनी के अधिकारियों ने बिजली निगम के बकाया बिल की राशि का भुगतान नहीं किया जिसका खामियाजा सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ा रहा है। वीरवार शाम को बिजली निगम की ओर से ईरा ग्रुप का बिजली कनेक्शन काट दिया जिससे वहां रह रहे परिवारों के घर में अंधेरा पसर गया। इसके बाद रात को ईरा रेजिडेंशियल एसोसिएशन के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों ने उपायुक्त निवास के बाहर धरना दे दिया। उपायुक्त प्रभजोत सिंह के निवास के बाहर प्रदर्शन शुरू होने के कारण बिजली निगम ने रात साढ़े नौ बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन शुक्रवार दोपहर को निगम ने फिर से ईरा ग्रुप का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसे लेकर लोगों मेें रोष फैल गया और उन्होंने उपायुक्त कार्यालय समक्ष धरना दे दिया। धरने में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुई। धरनारत परिवारों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे सभी सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
इरा रेजिडेंशियल एसोसिएशन के प्रधान शगनजीत सिंह गिल का कहना है कि ईरा ग्रुप के अधिकारियों ने वहां रहने वाले परिवारों से धोखा किया है। इरा ग्रुप में बिजली कनेक्शन कॉमर्शियल आधार पर लगा हुआ है, जिस कारण बिजली बिल व सभी प्रकार के सरचार्ज लगने के बाद बिल की राशि करीब 25 से 28 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बन जाती है। यहां के निवासी अपने घरों के बाहर लगे मीटर की रीडिंग के अनुसार बिल की राशि का भुगतान कंपनी को कर देते हैं, जोकि करीब आठ रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से होती है, फिर भी कंपनी के अधिकारी 20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से और राशि की मांग करते हैं। पिछले तीन वर्ष से कंपनी अधिकारियों से कमर्शियल कनेक्शन को घरेलू कनेक्शन में बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ईरा ग्रुप ने यहां रह रहे 130 परिवारों से तो बिजली बिल की राशि वसूल की लेकिन बिजली निगम में जमा नहीं करवाई। इसी वजह से बिजली निगम की ओर से बार-बार ईरा ग्रुप की बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन

उपायुक्त को कालोनीवासियों ने सौंपा ज्ञापन
शाम को धरनारत परिवारों ने उपायुक्त के नाम अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष नागपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इरा ग्रुप कॉलोनी में 130 परिवार रहते हैं जिसमें एक हजार लोग निवास करते हैं। इरा ग्रुप सरकार द्वारा मंजूरशुदा है और सभी प्लॉटों की रजिस्ट्री हुई है। वर्ष 2008 से वर्ष 2015 तक इरा कंपनी घरों का बिजली बिल घरेलू दरों पर वसूल करती रही। इरा कंपनी घरों से बिजली बिल वसूल करती रही लेकिन बिजली निगम में बिल राशि जमा नहीं कराई। मार्च 2015 को बिजली निगम ने इरा ग्रुप कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काट दिया। दिसंबर 2015 को लोक अदालत ने इरा कंपनी व बिजली निगम में आम सहमति बनी जिसके तहत इरा कंपनी को 31 लाख और इरा वेलफेयर एसोसिएशन को 19 लाख रुपये जमा करवाने थे। एसोसिएशन ने अपने हिस्से की राशि बिजली निगम के खाते में जमा करवा दी। इसके बावजूद बिजली निगम ने घरों को घरेलू कनेक्शन जारी नहीं किए। अब बिजली निगम बार-बार बिजली कनेक्शन काट देता है और एक हजार लोगों को बिना उनकी कोई गलती के परेशानी झेलनी पड़ती है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारियों व ईरा कंपनी के अधिकारियों में आपसी मिलीभगत है। इसलिए कंपनी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के बजाए अपने हिस्से के 19 लाख रुपये बिजली निगम में जमा करवा चुके 130 परिवारों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
हाईकोर्ट में विचाराधीन है केस
बिजली निगम और इरा ग्रुप का हाईकोर्ट में केस विचाराधीन है। जब भी कोर्ट इस मामले में फैसला देगी, उसी हिसाब से बिजली निगम को बिल राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इरा ग्रुप ने बिजली निगम से वहां बने घरों को घरेलू कनेक्शन जारी करने को कहा गया था जबकि निगम ने कमर्शियल कनेक्शन जारी कर दिया। करीब एक करोड़ रुपये का बिजली बिल का भुुगतान कंपनी की ओर से किया जा चुका है। केवल 31 लाख रुपये बकाया है।
-कमलकांत बंसल, मार्केटिंग मैनेजर, ईरा ग्रुप सिरसा।

बिजली निगम ने काटा इरा ग्रुप का बिजली कनेक्शन
ईरा ग्रुप ने दिया धोखा
130 परिवारों के एक हजार लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ रही रात
31 लाख रुपये का बिल नहीं भरने पर बिजली निगम ने की कार्रवाई
समस्या का स्थायी समाधान नहीं करने पर दी सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी
सैंकड़ों परिवारों ने रात को दिया उपायुक्त निवास के सामने धरना
घरों से बिल राशि वसूलकर कंपनी ने बिजली निगम में नहीं करवाई जमा
निगम ने रात को कनेक्शन जोड़ने के बाद शुक्रवार दोपहर फिर से काट दी सप्लाई

-----------------------------
फोटो: 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed