फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 25 Jan 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

चोपटा। पुलिस हिरासत में लिए गए हेरोइन तस्करी के आरोपी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर युवक को जबरदस्ती कुछ खिलाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उन्होंने तस्करी की सूचना के आधार पर युवक के घर में छापेमारी की थी। पुलिस को देखते ही युवक ने अपने पास मौजूद नशीला पदार्थ निगल लिया और नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। वीरवार को चोपटा तहसीलदार ने सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार गांव नाथूसरी कलां निवासी हनुमान हेरोइन का नशा करता था और तस्करों से भी उसके संबंध थे। वीरवार सुबह चोपटा थाना पुलिस ने हनुमान के घर में दबिश दी। हनुमान के भाई सुरेश का कहना है कि पुलिस हनुमान को घर से उठाकर थाने ले गई। थाने में पुलिस ने जबरदस्ती हनुमान को कुछ खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने फोन करके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने हनुमान को पहले डेरा संचालित अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डॉक्टरों ने हनुमान की हालत गंभीर होने पर उसे सिरसा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान हनुमान की मौत हो गई। भाई सुरेश का कहना है कि हनुमान हेरोइन का नशा करता था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

नायाब तहसीलदार ने दर्ज किए परिवार के बयान
इस मामले में प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के लिए चोपटा नायब तहसीलदार विजय सिहाल को सिविल अस्पताल भेजा। यहां नायब तहसीलदार ने मृतक हनुमान के भाई व पत्नी का बयान दर्ज किए। दोनों ने अपने बयान में चोपटा पुलिस पर आरोप लगाया है कि सुबह पुलिस सादी वर्दी में उनके घर आई और हनुमान को उठाकर थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने ही जबरदस्ती हनुमान को कुछ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर तस्कर था हनुमान
मृतक हनुमान के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के चार केस दर्ज हैं। वर्ष 2005 में सिरसा में दर्ज हुए तस्करी के मामले में हनुमान दस साल की सजा काट चुका है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि हनुमान पेशेवर तस्कर था। फतेहाबाद के भूना थाने में उसके खिलाफ तीन व एक केस हिसार में दर्ज है। चोपटा पुलिस को वीरवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमान के पास काफी मात्रा में हेरोइन पड़ी हुई है। इसलिए पुलिस ने उसके घर छापामारी की।

पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में हनुमान के घर में रेड की थी। पुलिस को देखकर हनुमान ने अपने पास मौजूद हेरोइन का एक साथ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। पुलिस पर लगाया गया आरोप निराधार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारण का पता चल जाएगा।
- जयभगवान, प्रभारी, चोपटा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed