फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दो अवैध पिस्तौल सहित दो आरोपी काबू

दो अवैध पिस्तौल सहित दो आरोपी काबू

Wed, 05 Dec 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
दो अवैध पिस्तौल सहित दो आरोपी काबू
दो अवैध पिस्तौल सहित दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान कालावाली क्षेत्र से दो युवकों को दो 315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान बलराज सिंह व राकेश निवासीगण गांव कालांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध पिस्तौलों को कब्जे में लेकर पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में थाना कालांवाली में तीन लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।

सीआईए डबवाली के सहायक उपनिरीक्षक राजा राम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान मंडी कालावाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान कार में सवार दो युवक आए जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे, तो शक होने पर रोककर उनकी तलाशी ली गई। दोनों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद हुए। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed