फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ छात्र ने दी एसपी को शिकायत

थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ छात्र ने दी एसपी को शिकायत

Wed, 24 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ छात्र ने दी एसपी को शिकायत
छात्र ने थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन

अमिर उजाला ब्यूरो सिरसा। बस स्टेंड पर राजकीय नेशनल कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार को सोमवार की दोपहर आवेदनकर्ताओं की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मी द्वारा थप्पड़ मारने की घटना को लेकर छात्रों ने मंगलवार को एसपी को एक शिकायत सौंपी। पुलिस कर्मी के व्यवहार के प्रति रोष जतात हुए छात्रों नितिन धनूर, गुरमीत, संदीप दुग्गल, अभय सिंह, संदीप, राज कुमार, विजय, सुनील कुमार ने कहा कि छात्र अनिल को थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। गौरतलब हो कि सोमवार को अनिल कुमार कॉलेज से घर जाने के लिए बस स्टेंड में आ रहा था। इसी दौरान चालकों व परिचालकों से लिए जा रहे आवेदनों के दौरान ड्यूटीरत पुलिस कर्मी ने उससे बिना किसी पूछताछ के थप्पड़ मार दिया। यही नहीं विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। जबकि अनिल हर रोज की तरह अपने गांव बप्पा जाने के लिए बस स्टेंड पहुंचा था। हालांकि सोमवार को पुलिस चौकी बस स्टेंड में भी शिकायत दी गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को छात्रों ने रोष प्रदर्शन कर एसपी को एक शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed