फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जेई अरुण कुमार से मारपीट मामले में पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

जेई अरुण कुमार से मारपीट मामले में पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जेई अरुण कुमार से मारपीट मामले में पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

जेई अरुण कुमार से मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हरियाणा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें सदस्यों ने जेई से मारपीट करने के आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस संबंध में जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल अरुण कुमार कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ऐलनाबाद से होटल मालिक ओमप्रकाश भांभू द्वारा की गई मारपीट के चलते उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सिरसा से सोमवार को मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया था कि शेष बचे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परन्तु अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक के आदेशों के बावजूद भी ऐलनाबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप है कि मुख्य आरोपी ओमप्रकाश भांभू को किसी राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन उन्हें बचाने व उनका नाम इस केस से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। भांभू की गिरफ्तारी न होने को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स सिरसा में भारी रोष व्याप्त है। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हरियाणा की जिला सिरसा इकाई व सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा की जिला सिरसा इकाई पुरजोर मांग करती है कि बेखौफ घूम रहे आरोपियों को दो दिन के अंदर-अंदर गिरफ्तार करें अन्यथा एसोसिएशन व अन्य कर्मचारी संगठन आंदोलन का बिगुल बजाने को बाध्य होंगे। आंदोलन को लेकर अगर विकास कार्य बाधित होते हैं तो इसकी जिम्मेवारी संगठनों की न होकर प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। क्योंकि यह मामला जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में पहले ही लाया जा चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने निर्णय लिया कि वह अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को उपायुक्त से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed