फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत लेने की तैयारी में डॉ नैन

गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत लेने की तैयारी में डॉ नैन

Wed, 07 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत लेने की तैयारी में डॉ नैन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत से अंतरिम जमानत लेने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मंगलवार को डॉ. नैन के करीबी लोगों ने सिरसा के कई वरिष्ठ वकीलों से संपर्क साधा। सीनियर एडवोकेट से सलाह लेने के बाद दोपहर को डॉ. नैन की अंतरिम जमानत याचिका तैयार कर ली गई। संभवत: बुधवार को जमानत याचिका सत्र न्यायालय में दायर की जाएगी।
डॉ. पीआर नैन का नाम डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी किसी भी एफआईआर में दर्ज नहीं है। लिहाजा सिरसा पुलिस ने उसे डेरा सच्चा सौदा में रची गई सिरसा हिंसा की साजिश में अब तक आरोपी नहीं बनाया है। डॉ. नैन की अंतरिम जमानत याचिका में यह तर्क दिया गया है कि डॉॅ. नैन का नाम किसी केस में दर्ज न होने के बावजूद वह सिरसा एटीएस के समक्ष दो बार पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं। वहीं सिरसा एसआईटी डॉ. नैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद से उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। एटीएस इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा का कहना है कि डॉ. नैन को जल्द गिरफ्तार करने के लिए एटीएस की टीम दबिश दे रही है। उसके वारंट की कॉपी सार्वजनिक स्थानों व डेरा में चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

विदेश भाग सकता है नैन
एटीएस की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद से ही डॉ. पीआर नैन के विदेश भागने की संभवना बढ़ती जा रही है। इसका कारण यह है कि डॉ. नैन का पासपोर्ट सिरसा पुलिस ने जब्त नहीं किया हुआ। पासपोर्ट जब्त न होने के कारण डॉ. नैन को विदेश भागने में कोई दिक्कत नहीं हो सकती। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये भी हो सकता है कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने से पहले ही डॉ. नैन देश से बाहर चला गया हो। सिरसा में उसके घर व अन्य ठिकानों पर एटीएस की टीम ने कई बार छापेमारी करके देख चुकी है। यहां उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के प्रयास जारी
डॉ. पीआर नैन की गिरफ्तारी के लिए एटीएस के प्रयास जारी हैं। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन वह वहां नहीं मिला। प्रयास यही है कि जल्द उसे गिरफ्तार किया जाए।
- अजय शर्मा, डीएसपी एवं एसआईटी इंचार्ज सिरसा।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत लेने की तैयारी में डॉ. नैन
करीबियों ने साधा वरिष्ठ वकीलों से संपर्क
गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद भी सिरसा एटीएस के हाथ खाली
------------------
हिंसा मामले में 65 उपद्रवियों के खिलाफ आरोप तय
-आरोपी मीना ने अंतरिम जमानत याचिका लगाकर वापस ली
-देशद्रोह के 58 आरोपियों को मिली जमानत

सिरसा। साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त 2017 को सिरसा में भड़की हिंसा मामले मेें सिरसा पुलिस ने मंगलवार तक 65 आरोपी दंगाइयों के खिलाफ अदालत में आरोप तय कर दिए हैं। निचली अदालत में इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद अदालत ने यह मामला सत्र न्यायालय में भेज दिया है। अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की अदालत में पूरे हिंसा प्रकरण की सुनवाई शुरू हो गई है। इस प्रकरण में बचे शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिरसा पुलिस की दबिश जारी है। इसी बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मीना बंसल ने अदालत में अंतरिम जमानत याचिका कर दी। मंगलवार को याचिका पर अदालत कोई फैसला सुनाती, इससे पहले ही याचिका वापस ले ली गई। सिरसा हिंसा मामले में गिरफ्तार देशद्रोह के आरोपियों में से 58 अभियुक्तों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 मई को होगी।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप मामले में 25 अगस्त 2017 को जैसे ही दोषी करार दिया गया सिरसा में हिंसा का तांडव शुरू हो गया। बेगू रोड पर डेरा अनुयायियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। सिरसा को बचाने के लिए सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें छह उपद्रवी मारे गए। सिरसा पुलिस ने इस मामले में हजारों डेरा अनुयायियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर 80 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed