फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बच्ची घायल

ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बच्ची घायल

Sun, 18 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बच्ची घायल
सड़क हादसे में पती की मौत, पत्नी और बच्ची घायल
विज्ञापन

-टायर फटने से हुआ हादसा
ओढां। रोड़ी थाना क्षेत्र में जटाना रोड पर हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्ची सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पंजाब क्षेत्र के मुक्तसर जिले के गांव फक्करसर निवासी बग्गा सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल कुसला जा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव जटाना के निकट अचानक मोटरसाइकिल का टायर फट गया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में 45 वर्षीय बग्गा सिंह के सड़क पर गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी रानी कौर और 11 वर्षीय मासूम बच्च्ची रितू को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर रोड़ी थाना प्रभारी शिव नारायण शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुई मृतक की पत्नी और बच्ची दोनों को भी सिर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है जिनके आने के बाद ही कार्रवाई दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed