{"_id":"5b7b204342c792466e6edb48","slug":"71534795843-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचाराधीन युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचाराधीन युवक ने तोड़ा दम
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
उपचाराधीन युवक ने तोड़ा दम
सिरसा। कीटनाशक के प्रभाव में आने से उपचाराधीन युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव रंगड़ीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय टीटू पुत्र मोहनलाल जो कि मेहनत मजदूरी करता था। 10 अगस्त को वह गांव के ही एक जमींदार के यहां धान के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान हवा के तेज प्रहाव के कारण व कीटनाशक के प्रभाव में आ गया था। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार की देर रात्रि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।