फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डॉक्टर ने पति पर लगाया दहेज प्रताडना और दुष्कर्म का आरोप

डॉक्टर ने पति पर लगाया दहेज प्रताडना और दुष्कर्म का आरोप

Mon, 05 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर  ने पति पर लगाया दहेज प्रताडना और दुष्कर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में ओढ़ां थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जींद निवासी एक महिला डॉक्टर सिरसा के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत है जिसकी शादी हिमाचल प्रदेश के जिला इंदोरा के गांव कंडरोड़ी निवासी डॉ. राजन शर्मा से हुई थी। उसने बताया कि शादी के कुछ समय तो सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। कुछ समय बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगे। इसके बाद उनकी आपस में अनबन रहने लगी और वे दोनों अलग-अलग रहने लगे। आरोप है कि 28 जून 2015 को उसके पति ने बिना उसकी मर्जी के दहेज की मांग को लेकर धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया, लेकिन बार-बार तंग करने पर उसने शनिवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर ने पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed