फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   इनवर्टर की बैटरी फटने से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

इनवर्टर की बैटरी फटने से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 12 Feb 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
इनवर्टर की बैटरी फटने से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
इनवर्टर की बैटरी फटने से दुकान में लगी आग, सामन जला
विज्ञापन

सिरसा। बेगू रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार दोपहर इनवर्टर की बैटरी फटने से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बेगू रोड निवासी हरीश अरोड़ा की बेगू रोड पर ही दस टेक्सटाइल के नाम से कपड़ों की दुकान है। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक दुकान में रखी इनवर्टर की बैटरी फट गई, जिससे स्पार्किंग के कारण कपड़ों में आग लग गई। हरीश अरोड़ा का कहना है कि आग लगने के बाद वे दुकान से बाहर आ गए और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक हरीश अरोड़ा का कहना है कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed